उत्तराखंड BJP- बड़ी संख्या में BJP में शामिल हुए पूर्व सैनिक, पार्टी मुख्यालय में ग्रहण की सदस्यता

उत्तराखंड में आज बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक भाजपा में शामिल हुए। उन्होंने मुख्यालय पहुंचकर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान उन्होंने कहा कि वे पीएम मोदी की नीतियों से प्रभावित हैं, इलिए उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है।

प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार और तरुण बंसल ने पूर्व सैनिकों को संगठन की रीति नीति की जानकारी दी। उसके बाद पार्टी का पटका पहनाकर औपचारिक सदस्यता दिलाई। सभी नवांगतुक सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा, सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की विचारधारा को जीने वाली पार्टी है। हम राष्ट्र प्रथम, पार्टी द्वितीय और स्वयं अंतिम की अवधारणा को अपनाने वाले कार्यकर्ताओं का दल है।

हमारे इन विचारों, सिद्धांतों और भावनाओं को सैनिकों से बेहतर कोई नहीं समझ सकता है। ऐसे में आप सभी जवानों का अनुशासित जीवन और कर्मठता पार्टी को और अधिक मजबूत करेगा। ताकि 2047 तक विकसित भारत बनाने के लक्ष्य को हम समय पूर्व प्राप्त करने में सफल हों।

आज पार्टी में शामिल होने वालों में ऑनरेरी कैप्टन अजय रावत, कैप्टन बचन सिंह रावत, कैप्टन चंदन सिंह, कैप्टन मदन सिंह गोसाई, सूबेदार दिलीप सिंह राणा, हवलदार श्याम पंवार, मदन सिंह गुसाईं, महिपाल सिंह, रंजन चतुर्वेदी, जगत सिंह पुंडीर, विक्रम सिंह, विनोद अवस्थी, भगत सिंह राणा के साथ बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक हैं।

और पढ़े  ऋषिकेश एम्स नियुक्ति फर्जीवाड़ा: 5 आरोपियों की जमानत खारिज, नौकरी दिलाने के नाम पर की थी ठगी
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…