Uttarakhand: पर्यटकों के लिए औली हुआ 5 जनवरी तक फुल,अब जोशीमठ का रुख कर रहे पर्यटक

Spread the love

नए साल और क्रिसमस का जश्न मनाने के लिए चमोली जिले में पर्यटकों का रैला उमड़ने की उम्मीद है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि नए साल और क्रिसमस के जश्न को लेकर 20 दिसंबर से पांच जनवरी तक पर्यटन स्थल औली में होटल और लॉज की एडवांस बुकिंग हो चुकी है और सभी फुल हो चुके हैं। ऐसे में पर्यटक अब जोशीमठ में बुकिंग करा रहे हैं।
औली में हर साल क्रिसमस और नए साल के जश्न को लेकर बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं जिसके लिए होटलों में एडवांस में बुकिंग की जाती है। सुनील से लेकर औली तक जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम) के दो गेस्ट हाउस के अलावा छोटे-बड़े 25 से अधिक होटल हैं। साथ ही जगह-जगह हट्स भी हैं।
पर्यटकों की ओर से यहां होटलों में पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू कर दी गई थी जिसके चलते औली जीएमवीएन के साथ ही प्राइवेट होटलों के सभी कमरे अब बुक हो चुके हैं।

औली में होटल, होम स्टे, हट को मिलाकर करीब 1500 पर्यटकों के ठहरने की क्षमता है। गढ़वाल मंडल विकास निगम औली के प्रबंधक नीरज उनियाल ने बताया कि औली में निगम के होटल 22 दिसंबर से तीन जनवरी तक के लिए फुल हो चुके हैं। औली में बुकिंग फुल होने के बाद पर्यटक जोशीमठ के होटलों की ओर रुख कर रहे हैं और यहां बुकिंग करा रहे हैं।


Spread the love
और पढ़े  ब्रेकिंग- हल्द्वानी पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह...देखें विडियो।
  • Related Posts

    अर्थ ऑवर- उत्तराखंड में आज रात एक घंटे तक बंद रहेंगी लाइटें और विद्युत उपकरण, आज रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक बुझेंगी गैर-जरूरी लाइटें

    Spread the love

    Spread the loveप्रदेशभर में आज रात को एक घंटा अर्थ ऑवर मनाया जाएगा। इस दौरान सभी लाइटों और विद्युत उपकरणों को बंद रखा जाएगा। इसे लेकर उत्तराखंड शासन ने शनिवार…


    Spread the love

    डोनाल्ड ट्रंप: होर्मुज को ‘स्ट्रेट ऑफ ट्रंप’ कहकर चर्चा में अमेरिकी राष्ट्रपति

    Spread the love

    Spread the loveअमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बार उन्होंने दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में से एक स्ट्रेट ऑफ…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *