उत्तराखंड/देहरादून: Dog Show-यहां स्टेडियम में एक से बढ़कर एक प्यारे डॉग ने बिखेरा जलवा, लोग सेल्फी लेने में रहे व्यस्त।

Spread the love

हाथीबड़कला स्थित सर्वे स्टेडियम में रविवार को माहौल देखते ही बन रहा था। कोई डॉग को हाथों में लेकर सहला रहा था तो कोई विभिन्न ब्रीड्स के डॉग संग फोटो खिंचवाने में व्यस्त था। मौका था दून वैली कैनल क्लब की ओर से आयोजित सालाना डॉग शो का।

डॉग शो में इस बार खूंखार से ज्यादा सामान्य और प्यारे डॉग नजर आए। इनके स्टॉलों पर लोगों की काफी भीड़ रही। ज्यादातर लोग इन डॉगों के साथ सेल्फी लेते हुए दिखे। इस शो में टॉय पोम, टॉय पंप डॉग, चाऊ-चाऊ आदि ब्रीड के कुत्ते आकर्षण का केंद्र थे।

शो में बेल्जियम मेलोनिस, फॉक्स टेरियर, मालटीस, वेल्श कॉर्गी, श्नौजर, केन कोरसो, सामोएड, कैविलर किंग्स चार्ल्स स्पैनियल, पैकनीज, रामपुर हाउंड, कारवन हाउंड, राजा पल्लयम हाउंड आदि नस्ल के कुत्तों ने प्रतिभाग किया।

इस शो में पशु प्रेमियों की काफी भीड़ देखने को मिला। देर शाम विजेताओं के नाम की घोषणा की गई। डॉग की तिब्बतियन मास्टिफ और ग्रेडेन ब्रीड ने जलवा बिखेरा। डॉग शो में करीब 300 कुत्तों ने प्रतिभाग किया। इससे पूर्व मुख्य अतिथि आईएएस बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। दून वैली कैनल क्लब के सचिव नवनीत चौधरी ने बताया कि डॉग शो सुबह 10 बजे के करीब शुरू हुआ, लेकिन डॉग प्रेमी सुबह तड़के से ही पहुंचना शुरू हो गए थे। इस दौरान कई राज्यों के डॉग प्रेमी अपने कुत्तों के साथ पहुंचे। जज स्टेनली शैन (सिंगापुर), योगेश टूटेजा (अमृतसर) ने कुत्तों की कैटवॉक करवाकर उनकी खूबियों को परखा। जिसके बाद टैलेंट के हिसाब से विजेता तय किए।
उन्होंने बताया कि 64वां और 65वां राष्ट्रीय स्तर का डॉग शो रविवार को आयोजित किया गया। डॉग शो में चाओ चाओ ब्रीड के चंगेज नाम के डॉग ने लोगों का अपनी खूबसूरती व गुणों से दिल जीत लिया। इस डॉग की खासियत है कि ये देखने में काफी सुंदर है। ग्रेडेन ब्रीड और तिब्बतियन मास्टिफ ब्रीड के डॉग आकर्षण का केंद्र रहे। इन्होंने अपनी हाइट की वजह से लोगों को खूब प्रभावित किया। ग्रेडेन ब्रीड के डॉग लेकर इस शो में गुरुग्राम से पहुंचे संजय दुग्गल ने बताया कि इसकी कीमत 75 हजार से शुरू होती है। जोकि ढाई लाख रुपये तक है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, दिल्ली, महाराष्ट्र आदि राज्यों से भी लोगों शो में हिस्सा लिया।

और पढ़े  हल्द्वानी: बेस अस्पताल की इमरजेंसी बनी अखाड़ा, डॉक्टर और मरीजों के सामने युवकों के दो गुटों में चले लात-घूंसे

Spread the love
  • Related Posts

    बढ़ीं मुश्किलें- पश्चिम बंगाल में TMC सांसद अभिषेक बनर्जी के दफ्तर पर बुलडोजर की कार्रवाई

    Spread the love

    Spread the loveदक्षिण 24 परगना जिला प्रशासन ने शनिवार को अमताला स्थित तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी के पार्टी कार्यालय को ध्वस्त करना शुरू कर दिया। क्योंकि जांच में यह पाया गया…


    Spread the love

    देहरादून- पुलिस ने शुरू किया मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का अभियान

    Spread the love

    Spread the loveमस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई के विरोध में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम सेवा संगठन ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया।  इस दौरान खूब नारेबाजी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *