रामनगर-साथ बैठकर पी शराब और फिर किसी बात को लेकर कर दी युवक की हत्या,फैली सनसनी

रामनगर में युवक की हत्या से सनसनी फैल गई। कोतवाली की खताड़ी पुलिस चौकी के पीछे मकान में एक युवक की हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में दहशत है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लिया। पोस्टमार्टम के लिए शव भिजवाया गया। वहीं पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई। 26 वर्षीय भास्कर पांडे पुत्र स्व. दिनेश चंद पांडे सेमलखलिया का रहने वाला था। सोमवार सुबह पुलिस को खताड़ी चौकी के पीछे मकान में युवक का शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस के अनुसार हत्या में चार लोग शामिल है, जिनकी तलाश जारी है।

हत्या से पूर्व सभी लोगो ने साथ बैठकर शराब पी थी। आपस में किसी बात पर झगड़ा होने पर बाकी के 4 युवकों ने इस युवक की हत्या कर दी। युवक आइसीआइसीआइ बैंक में काम करता था। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया हत्या आपसी विवाद में हुई है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा करेगी।

और पढ़े  दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे हरीश रावत: कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, किया गंगा पूजन, बोले- मैं पार्टी का सिपाही
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…