उत्तराखंड: स्कूल से गायब सहायक शिक्षिका को किया निलंबित, शिक्षाधिकारी को सौंपी गई जांच

Spread the love

उत्तराखंड: स्कूल से गायब सहायक शिक्षिका को किया निलंबित, शिक्षाधिकारी को सौंपी गई जांच

जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) आरएस रावत ने चकराता विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय टावरा में तैनात सहायक शिक्षिका गीता चौहान को स्कूल से नदारद मिलने पर निलंबित कर दिया है। साथ ही उन्हें उप शिक्षा अधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) कार्यालय विकासनगर में संबद्ध किया गया है।बीती 24 फरवरी को उप शिक्षा अधिकारी चकराता पूजा नेगी दानू ने स्कूल का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान शिक्षिका विद्यालय से अनुपस्थित मिलीं। शिक्षिका ने उपस्थिति पंजिका में 24 फरवरी से 10 मार्च 2023 तक के हस्ताक्षर पहले ही किए हुए थे। साथ ही भोजन पंजिका को भी 21 से 24 फरवरी 2023 के बीच नहीं भरा गया था।
इसके अलावा छात्रों को निशुल्क गणवेश का भी वितरण नहीं किया गया था। निरीक्षण में छात्र-छात्राओं का शैक्षिक स्तर भी न्यूनतम स्तर का मिला था। विद्यालय परिसर और कक्षाओं में साफ-सफाई भी ठीक नहीं मिली थी।
जिला शिक्षाधिकारी (प्राथमिक शिक्षा) आरएस रावत ने बताया कि किसी भी सूरत में अनुशासनहीनता बरदाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  उत्तरकाशी- अक्षय तृतीया पर खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट, मंदिर समिति की अगुवाई में निकाला गया शुभ मुहूर्त

Related Posts

हरीश राणा-  हरीश की अस्थियां हरिद्वार में कीं विसर्जित, तेरहवीं पैतृक गांव पलेटा में करेगा परिवार

Spread the love

Spread the loveइच्छामृत्यु के बाद 13 वर्षों की मौन पीड़ा से मुक्त हुए हरीश राणा की अस्थियां वीरवार को हरिद्वार में गंगा में विसर्जित कर दी गईं। इसके बाद पूरा…


Spread the love

Expressway: उद्घाटन की तैयारी तेज, बनाए जा रहे तीन हेलिपैड, हो सकती है PM मोदी की जनसभा

Spread the love

Spread the loveदेहरादून-दिल्ली एक्सप्रेसवे का अब उद्घाटन जल्द होने वाला है। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रैल के पहले सप्ताह में ही इसका उद्घाटन करने देहरादून…


Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *