मोटाहल्दू: 83 वे दिन जारी रहा गौला खनन संघर्ष समिति का धरना, कोई भी वाहन नहीं करेगा नदी में प्रवेश- रमेश चंद जोशी ।।

मोटाहल्दू: 83 वे दिन जारी रहा गौला खनन संघर्ष समिति का धरना, कोई भी वाहन नहीं करेगा नदी में प्रवेश- रमेश चंद जोशी ।।

गौला खनन संघर्ष समिति का धरना 83 वे दिन जारी रहा। लालकुआं डिवीजन के वाहन स्वामी अपनी मांगों को लेकर बैठे हुए हैं। वाहन स्वामियों का कहना है सरकार ने उनकी सभी मांगे मान ली लेकिन स्टोन क्रेशर वाले उचित भाड़ा देने को राजी नहीं है जिससे खनन कार्य में देरी हो रही है। आज पुलिस निरीक्षक डीआर वर्मा ने गौला<strong>मोटाहल्दू: 83 वे दिन जारी रहा गौला खनन संघर्ष समिति का धरना, कोई भी वाहन नहीं करेगा नदी में प्रवेश- रमेश चंद जोशी ।।</strong> खनन संघर्ष समिति के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कहा की होली को देखते हुए शांति पूर्ण रुप से अपने आंदोलन को चलाने के लिए कहा। जो गाड़ियों ओवरलोड आ रही है उनको रोके लेकिन उक्त विभाग को सूचित कर उन गाड़ियों को उनके हवाले करें। संयोजक रमेश चंद जोशी कहा कि जब तक उचित रेट नहीं मिलेगा तब तक लाल कुआं डिवीजन के कोई भी गेटों से वाहन नदी में प्रवेश नहीं करेंगे। अधिकारियों द्वारा भी अनदेखी की जा रही है उनके द्वारा कोई सहयोग नहीं दिया जा रहा है जिससे करोड़ों का राजस्व का नुकसान सरकार को हो रहा है। आज धरना देने वालों में अध्यक्ष सुरेश चंद जोशी, सचिव इंदर सिंह नयाल, कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, गणेश बिरखानी , सावन पथनी, अमित भट्ट, नवीन जोशी, रमेश कांडपाल, मदन उपाध्याय, पूरन पाठक, राजू चौबे, कमल बिष्ट सहित सैकड़ों वाहन स्वामी मौजूद थे।

और पढ़े  श्रीनगर: प्रो. आरके मैखुरी की बड़ी उपलब्धि, स्टैनफोर्ड की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह
  • Related Posts

    उत्तराखंड: 15 आवासीय परियोजनाएं तैयार, अंतिम चरण में पहुंचा काम, 12,856 को मिलेगा अपना घर

    उत्तराखंड में पीएम आवास योजना के तहत 12,856 आवासीय परियोजनाएं तैयार हो गई हैं। इनकी फिनिशिंग व मूलभूत सुविधाओं का काम प्रक्रिया में है। एक से दो माह के भीतर…

    शारदीय नवरात्र: मंदिरों में उमड़ी भीड़, CM धामी ने की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

    मां दुर्गा के नौ रूपों की विशेष पूजा का उत्सव नवरात्र आज से शुरू गया है। इसको लेकर भक्तों में उत्साह बना हुआ है। नवरात्र के पूरे नौ दिन देवभूमि उत्तराखंड…