Uttarakhand Assembly : राज्य में विधानसभा सत्र पर सस्पेंस खत्म,14 जून से देहरादून विधानसभा में होगा सत्र.

विधानसभा का आगामी सत्र ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण (भराड़ीसैंण) के स्थान पर अब 14 जून से देहरादून में होगा। प्रदेश सरकार ने सत्र का स्थान और उसकी तारीख बदल दी है। सरकार ने विधानसभा सत्र गैरसैंण में सात जून से करने का निर्णय किया था। इस परिवर्तन का प्रमुख कारण बीच सत्र में राज्यसभा चुनाव, चारधाम यात्रा पर भारी संख्या में आ रहे श्रद्धालुओं की व्यवस्था का दबाव और सभी जिलों में चल रही पुलिस भर्ती को माना जा रहा है।

विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग की ओर से इस संबंध में सचिव विधानसभा को सूचना दे दी गई है। प्रमुख सचिव हीरा सिंह बोनाल के आदेश पर अपर सचिव महेश चंद्र कौशिवा की ओर से जारी पत्र में पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधन किए जाने का जिक्र है।

विधानसभा सचिव को भेजे पत्र में कहा गया है कि राज्य की पांचवी विधानसभा का दूसरा सत्र 14 जून मंगलवार से 20 जून सोमवार तक देहरादून विधानसभा भवन में आहूत किया जाए। इससे पूर्व विधायी एवं संसदीय कार्य विभाग ने सात जून से गैरसैंण (भराड़ीसैंण) विधानसभा में सत्र आहूत करने का कार्यक्रम विधानसभा सचिव को भेजा था।

और पढ़े  बदरीनाथ: धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूसरे चरण की यात्रा में बढ़ी भीड़, लंबी कतारों से बुजुर्ग परेशान
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…