Rajya Sabha Election : उत्तराखंड में बीजेपी ने कल्पना सैनी को बनाया राज्यसभा प्रत्याशी, कौन है कल्पना सैनी जाने उनके बारे में।

राज्य उत्तराखंड में राज्यसभा की एक सीट पर होने वाले चुनाव के लिए भाजपा ने डॉ.कल्पना सैनी को प्रत्याशी घोषित किया है। रविवार को भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने उनके नाम की घोषणा की है। डॉ. कल्पना ने प्रत्याशियों की दौड़ में शामिल पूर्व सीएम त्रिवेंद्र और पूर्व विधायक गहतोड़ी समेत कई दिग्गजों को पछाड़ा है। रुड़की निवासी डॉ.कल्पना सैनी राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष हैं।
प्रदेश में राज्यसभा की सीट के लिए 10 जून को चुनाव होना है। भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाने के लिए कई लोगों के नाम केंद्रीय चुनाव समिति को भेजे गए थे। जिसमें पैनल में पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार, राज्य पिछड़ा आयोग की अध्यक्ष डॉ.कल्पना सैनी, पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला, भाजपा अनुशासन समिति के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष केदार जोशी, भाजपा ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्यामवीर सैनी, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, राष्ट्रीय एससीएसटी आयोग की पूर्व सदस्य स्वराज विद्वान, पूर्व विधायक कैलाश चंद गहतोड़ी आदि के नाम शामिल थे। पार्टी हाईकमान ने इनमें से डॉ.कल्पना सैनी को राज्यसभा प्रत्याशी घोषित किया है। वो 31 मई को अपना नामांकन करेंगी। बता दें कि डॉ.कल्पना सैनी के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि रही है। पिता पूर्व विधायक स्व.पृथ्वी सिंह उत्तर प्रदेश में कल्याण सिंह सरकार में सिंचाई राज्यमंत्री रहे हैं।

और पढ़े  रुद्रपुर: युवक का शव दो हिस्सों में मिला, सिर और धड़ अलग-अलग पड़े मिले, ट्रेन से कटने की आशंका
  • Related Posts

    अधिवक्ता हत्याकांड का खुलासा: चारपाई के नीचे छिपाया शव, फिर कार से नदी में फेंका, महिला और उसका भाई गिरफ्तार

    बागेश्वर का चर्चित अधिवक्ता और पूर्व सभासद धीरेंद्र परिहार हत्याकांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए महिला आरोपी लता भंडारी…

    उत्तरकाशी: केदारताल रेस्क्यू अभियान, हेलिकॉप्टर से चार शव मातली लाए गए, 4 लापता ट्रैकर्स की तलाश जारी

    केदारताल ट्रैक पर लापता ट्रैकर्स और सपोर्टिंग स्टाफ की तलाश में एसडीआरएफ उत्तराखंड पुलिस का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। बुधवार को अभियान के दौरान मिले चार शव हेलिकॉप्टर…