Uttarakhand:- नैनीताल हाईकोर्ट अधिकारी से मांगे जान के बदले 50 करोड़,इस तरह मिला धमकी भरा पत्र

हाईकोर्ट के एक उच्च पदासीन अधिकारी से जान के एवज में 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए 48 घंटे के भीतर रकम देने के लिए कहा गया है। मल्लीताल कोतवाली पुलिस ने एफआईआर तो दर्ज कर ली है लेकिन इस मामले में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को स्पीड पोस्ट के माध्यम से हाईकोर्ट स्थित महानिबंधक कार्यालय को एक पत्र मिला। पत्र में हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ अधिकारी के लिए अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए जान के एवज में 48 घंटे के भीतर 50 करोड़ रुपये की मांग की गई है। एफआईआर के अनुसार स्पीड पोस्ट के लिफाफे पर पत्र भेजने वाले व्यक्ति का नाम और पता भी दर्ज है।

पत्र मिलने के बाद हाईकोर्ट के सहायक निबंधक (प्रोटोकाल) की ओर से मल्लीताल कोतवाली में तहरीर देकर मामले में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पत्र के लिफाफे में दर्ज नाम आई जुनार निवासी बिलासपुर छत्तीसगढ़ के खिलाफ आईपीसी की धारा 386 व 504 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।

और पढ़े  हरिद्वार: काम के दौरान हेल्पर को लगा करंट, आनन फानन साथी लेकर गए अस्पताल, इलाज के दौरान मौत
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…