ऋषिकेश/डोईवाला:- दिवाली की रात आतिशबाजी से कबाड़ स्टोर में लगी आग, लाखों का सामान जलकर स्वाह

कोतवाली अंतर्गत दीपावली की रात में हरिद्वार रोड स्थित एक कबाड़ स्टोर में आग लगने से लाखों का सामान जलकर स्वाह हो गया। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के वाहनों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को किसी तरह बुझाया।भानियावाला हरिद्वार रोड पर आमिर का कबाड़ी का स्टोर है। दिवाली की रात यहां आग लगी थीं।

प्रथम दृष्टया माना जा रहा है कि आतिशबाजी के कारण स्टोर में आग लगी। स्टोर में रखे गत्ते में आग लगने से सारा माल जल गया। सभासद ईश्वर रौथान ने बताया कि सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दे दी गई थी। फायर ब्रिगेड के वाहनों ने आग पर काबू पा लिया।

उन्होंने बताया कि स्टोर के ऊपर से हाईटेंशन की बड़ी लाइने जा रही थी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों को सूचना देकर उनमें करंट बंद कराया गया। देर रात आगजनी पर काबू पा लिया गया। कोई जनहानि नहीं हुई।

और पढ़े  उत्तराखंड BJP: कल दून आएंगे भाजपा के नए प्रदेश प्रभारी, सह-प्रभारी, कोर कमेटी की बैठक में होंगे शामिल
  • Related Posts

    उत्तरकाशी रेस्क्यू: बर्फ में फंसे ट्रेकर्स तक पहुंचने की कोशिश जारी, कालिंदी खाल से सभी 19 लोग सुरक्षित निकाले

    उत्तरकाशी के कालिंदी खाल ट्रैक में फंसे ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालने के लिए मंगलवार को रेस्क्यू अभियान फिर शुरू किया गया। फंसे सभी 19 ट्रेकर्स को सुरक्षित निकाल लिया गया है।…

    चारधाम यात्रा: अब तक 53 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, बदरीनाथ-गंगोत्री धाम में टूटा पुराना रिकॉर्ड

    इस वर्ष चारधाम यात्रा लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। बदरीनाथ और गंगोत्री धाम में श्रद्धालुओं की संख्या ने पुराने आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। वहीं चारों धामों में अब…