उत्तरप्रदेश:- यूपी,हिमाचल व कर्नाटक की 15 सीटों पर मतदान आज, दांव पर लगी इन दिग्गजों की किस्मत

Spread the love

उत्तरप्रदेश:- यूपी,हिमाचल व कर्नाटक की 15 सीटों पर मतदान आज, दांव पर लगी इन दिग्गजों की किस्मत

उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में राज्यसभा की 15 सीटों पर मंगलवार को चुनाव होगा। इन तीनों राज्यों में एक-एक अतिरिक्त उम्मीदवार के मैदान में उतरने से मतदान की नौबत आई है। चुनाव परिणाम मंगलवार को ही देर शाम को घोषित कर दिए जाएंगे।

चुनाव आयोग ने 15 राज्यों में 56 सीटों के लिए 27 फरवरी को चुनाव की घोषणा की थी। इसमें से 12 राज्यों में भाजपा के 20 उम्मीदवार समेत 41 निर्विरोध चुन लिए गए। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों, कर्नाटक की चार और हिमाचल प्रदेश की एक सीट पर मंगलवार को मतदान कराया जाएगा। यूपी की 10 सीटों के लिए 11 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। भाजपा से नवीन जैन, आरपीएन सिंह, चौधरी तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य, साधना सिंह, संगीता बलवंत, सुधांशु त्रिवेदी, और संजय सेठ हैं जबकि सपा से जया बच्चन, आलोक रंजन और रामजी सुमन मैदान में हैं। 403 सदस्यीय विधानसभा में 397 विधायक ही वोट डाल सकेंगे। चार सीट रिक्त हैं। हर उम्मीदवार को जीत के लिए 37 वोट चाहिए। भाजपा के 285 विधायक और सपा के पास 108 विधायक हैं। भाजपा के सात और सपा के दो उम्मीदवार की जीत पक्की है। भाजपा को अपने आठवें उम्मीदवार को जिताने के लिए 8 और वोट चाहिए। सपा विधायक इरफान सोलंकी और सुभासपा के विधायक अब्बास अंसारी जेल में बंद होने के चलते वोट नहीं डाल सकेंगे। ऐसे चुनाव का सारा दामोदर अब सुभासपा पार्टी और राजा भैया के साथ-साथ रालोद पर टिका हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा और सहयोगियों के लिए रात्रिभोज भी किया। राजा भैया और जयंत चौधरी साफ कर चुके हैं कि वे भाजपा का समर्थन करेंगे। ऐसे में सपा के तीसरे उम्मीदवार की जीत मुश्किल लग रही है

और पढ़े  पत्नी को मारने को नैनीताल से रामपुर तक कई बार बदलीं शातिराना चालें, कत्ल की कहानी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *