उत्तरप्रदेश: बड़ा हादसा- श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कासगंज में तालाब में गिरी,7 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत

Spread the love

उत्तरप्रदेश: बड़ा हादसा- श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली कासगंज में तालाब में गिरी,7 बच्चों समेत 20 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पटियाली-दरियावगंज मार्ग पर सुबह करीब 10 बजे श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरी। तालाब में जाकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई। जिसमें ज्यादातर श्रद्धालु दब गए। इस हादसे में 20 से अधिक लोगों की मौत अब तक हो चुकी है।
मृतकों में आठ महिलाएं और साथ बच्चे शामिल हैं। कई गंभीर घायल श्रद्धालुओं का इलाज जिला अस्पताल में किया जा रहा है और कुछ को रेफर किया गया है। घटनास्थल से लेकर जिला अस्पताल तक अफरा तफरी का महौल बना हुआ है। डीएम, एसपी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। राहत और बचाव का कार्य किया जा रहा है। परिवारों में चीत्कार मचा हुआ है।

मृतकों में एक एक परिवार के कई कई लोग शामिल हैं। प्रशासन के द्वारा अब तक 20 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। सीएमओ डॉ. राजीव अग्रवाल ने बताया कि सात बच्चे और आठ महिला पटियाली के सीएचसी पर मृतक घोषित किए गए हैं। इसके साथ ही पांच और को मृत घोषित कर दिया गया। एंबुलेंस से जो अन्य घायल जिला अस्पताल लाए गए हैं उनका परीक्षण चल रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका बनी हुई है। स्थिति अधिक गंभीर है।


Spread the love
और पढ़े  मथुरा- नाव हादसा: हुई ये जरा सी चूक और 10 जिंदगी खत्म, सामने आया हादसे का कारण
  • Related Posts

    Accident: कोयले से लदा कंटेनर पलटा, मलबे में दबकर कई लोगों के अंग-भंग, 2 शव मिले, राहत कार्य जारी

    Spread the love

    Spread the loveकन्नौज जिले के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र में तालग्राम रोड पर भाऊलपुर चौराहे के पास रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया, जब कोयला लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर…


    Spread the love

    मथुरा नाव हादसा:अपडेट- यमुना में दो और शव मिले, अब तक 13 श्रद्धालुओं की माैत, 3 की तलाश जारी

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन में यमुना में डूबे पांच लोगों में से दो के शव रविवार सुबह मिले। एक युवक का शव हादसे की जगह से तीन किमी दूर अक्रूर घाट…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *