बिहार के मिथिला से नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे अयोध्या,अध्यक्ष राजेश कुमार ने महासचिव चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप ।

बिहार के मिथिला से नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे अयोध्या,अध्यक्ष राजेश कुमार ने महासचिव चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप ।

भगवान श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद देशभर के विभिन्न प्रांतो से लाखों की संख्या में श्रद्धालु इन दिनों रामनगरी अयोध्या में पहुंच रहे हैं।ऐसे मे बिहार के मिथिला से नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार की अगुवाई में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु माता सीता व हनुमान जी के लिए सिंदूर लेकर अयोध्या आए थे।<strong>बिहार के मिथिला से नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे अयोध्या,अध्यक्ष राजेश कुमार ने महासचिव चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप ।</strong>नील सेना के सारे पदाधिकारी बिहार के मिथिला से पैदल चलकर अयोध्या पहुंचे थे। नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार ने अयोध्या पहुंचने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय पर गंभीर आरोप लगाया है।उन्होंने बताया कि चंपत राय ने उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया। जब वह चंपत राय के पास पहुंचे तो चंपत राय ने उनकी जाति पूछी।क्योंकि यह सारे लोग वाल्मीकि समाज से हैं… इसलिए चंपत राय ने सबको अपमानित किया और कोई सम्मान नहीं दिया।इतना ही नहीं राजेश कुमार ने यह अभी कहा कि यदि हम लोग सोना,चांदी या करोड़ों की दौलत लेकर अयोध्या आए होते तो चंपत राय हम लोगों को गले लगाते और सम्मान भी देते। लेकिन हम लोगों के पास धन दौलत नहीं था इसलिए चंपतराय ने हमें अपमानित किया। जिसको लेकर के आज नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार आमरण अनशन पर बैठे हैं। उनका कहना है कि जब तक उनका सम्मान वापस नहीं हुआ तो वह आमरण अनशन के बाद सरयू नदी में समाधि ले लेंगे।

और पढ़े  MLC Election Results- उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में विधान परिषद चुनाव की मतगणना जारी

Byte- राजेश राम रमैया, नील सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष
<strong>बिहार के मिथिला से नील सेना के अध्यक्ष राजेश कुमार पहुंचे अयोध्या,अध्यक्ष राजेश कुमार ने महासचिव चंपत राय पर लगाए गंभीर आरोप ।</strong>

  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…