उत्तरप्रदेश:- मैनपुरी से बसपा ने बदला अपना उम्मीदवार,जौनपुर से बाहुबली धनंजय की पत्नी श्रीकला सिंह को मिला टिकट।

Spread the love

उत्तरप्रदेश:- मैनपुरी से बसपा ने बदला अपना उम्मीदवार,जौनपुर से बाहुबली धनंजय की पत्नी श्रीकला सिंह को मिला टिकट।

लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने 11 और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी कर दी है। मैनपुरी सीट से बसपा ने उम्मीदवार बदल दिया है। जौनपुर से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह को टिकट दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, बसपा ने यह पांचवीं सूची जारी की है। इस सूची में 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है। बदायूं से मुस्लिम खां, बरेली से छोटेलाल गंगवार को मैदान में उतारा है। सुल्तानपुर से उदराज वर्मा और फर्रूखाबाद सीट से क्रांति पांडेय को टिकट मिला है। बांदा से मयंक द्विवेदी और डुमरियागंज से ख्वाजा समसुद्दीन चुनाव लड़ेंगे।

बलिया से लल्लन सिंह यादव और जौनपुर से श्रीकला रेड्डी (पत्नी- धनंजय सिंह) को चुनाव मैदान में उतारा है। गाजीपुर से सपा प्रत्याशी और सांसद अफजाल अंसारी के सामने उमेश कुमार सिंह चुनाव लड़ेंगे, वाराणसी सीट से अतहर जमाल लारी को उतारा गया है।


Spread the love
और पढ़े  एक साथ नहीं होगी शहर के मुख्य स्कूलों की छुट्टी, जाम से बचने के लिए बनाई गई गाइडलाइन, लगेगा जुर्माना
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *