उतरप्रदेश: गजब हो गया- बोर्ड परीक्षा 2 बार पास करने पर इस तरह सिपाही बना दरोगा, दर्ज हुआ मुकदमा

Spread the love

उतरप्रदेश: गजब हो गया- बोर्ड परीक्षा 2 बार पास करने पर इस तरह सिपाही बना दरोगा, दर्ज हुआ मुकदमा

उतरप्रदेश पुलिस भर्ती की परीक्षा पास कर युवक पहले सिपाही के पद पर भर्ती हो गया। ड्यूटी के दौरान बोर्ड परीक्षा दोबारा पास कर दरोगा भर्ती में भी सफल हो गया। लेकिन जन्म तिथि में भिन्नता हो गई। शिकायत पर हुई जांच में मामला खुलने पर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।

पुलिस भर्ती 2018 में अछनेरा के कसौटी निवासी देवेंद्र सिंह पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती हुआ था। वह फतेहगढ़ में तैनात रहा। 2020-21 दरोगा भर्ती परीक्षा में शामिल हुआ और चयनित हो गया। ट्रेनिंग पर भी चला गया। इसी बीच आगरा निवासी रणजीत सिंह ने भर्ती बोर्ड में शिकायत कर दावा किया कि देवेंद्र सिंह ने उम्र छिपाने के लिए दो बार बोर्ड परीक्षाएं पास की है। पहली बार जब बोर्ड परीक्षा पास की थी, तब जन्मतिथि 30 जुलाई 1995 दर्शाई गई। दोबारा परीक्षा दी तो दस्तावेजों में 15 नवंबर 1996 दर्ज कराई।

शिकायत पर भर्ती बोर्ड ने समिति गठित कर मामले की जांच कराई। शिकायत सही पाई गई। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर सरकारी सेवा में चयन पर पुलिस उपाधीक्षक पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, हुसैनगंज, लखनऊ की पुलिस उपाधीक्षक आसमा माजिद की ओर अछनेरा पुलिस को तहरीर दी गई। जिसके आधार पर कसौटी (अछनेरा) निवासी देवेंद्र सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी अछनेरा डीपी तिवारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसकी जांच की जा रही है।

और पढ़े  अयोध्या: तीर्थाटन पर आए असम के कर्मयोगियों को भा गई भगवान राम की नगरी

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *