US Iran- अमेरिका-ईरान की शांति वार्ता विफल, जेडी वेंस बोले- ये तेहरान के लिए बुरी खबर

Spread the love

मेरिका और ईरान के बीच जारी शांति वार्ता पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि अभी तक कोई समझौता नहीं हो पाया है। उन्होंने कहा, खराब खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए। मेरा मानना है कि यह अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए खराब खबर है।

 

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने क्या कहा?
उन्होंने आगे कहा, हम अमेरिका वापस जा रहे हैं, क्योंकि कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया। जेडी वेंस ने कहा, बातचीत में जो भी कमी रही, वह पाकिस्तान की वजह से नहीं है। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया और अमेरिका और ईरान के बीच दूरी कम करने की कोशिश की।

यह ईरान के लिए बुरी खबर’
उन्होंने बताया, हम पिछले 21 घंटों से इस पर काम कर रहे हैं और ईरान के साथ कई अहम चर्चाएं हुई हैं। यह अच्छी खबर है। बुरी खबर यह है कि हम किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं। मेरा मानना है कि यह अमेरिका से ज्यादा ईरान के लिए बुरी खबर है। इसलिए, हम अमेरिका वापस जा रहे हैं, क्योंकि कोई समझौता नहीं हुआ है। उन्होंने हमारे प्रस्ताव को स्वीकार नहीं किया है।

ईरान से परमाणु हथियार हासिल न करने की प्रतिबद्धता चाहिए: वेंस
वेंस ने कहा, ‘साधारण तथ्य यह है कि हमें इस बात की स्पष्ट प्रतिबद्धता चाहिए कि ईरान परमाणु हथियार हासिल करने की कोशिश नहीं करेगा और न ही उन साधनों की तलाश करेगा, जिनसे वह जल्दी परमाणु हथियार बना सके। यही अमेरिका के राष्ट्रपति का मुख्य लक्ष्य है। यही हम इन वार्ताओं के जरिये हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

और पढ़े  जन नायकन-  रिलीज होने से पहले ही HD प्रिंट में लीक हुई विजय की फिल्म ‘जन नायकन’, मेकर्स ने जताई नाराजगी

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने कहा, उनका परमाणु कार्यक्रम जैसा भी है और जो संवर्धन सुविधाएं पहले थीं, वे नष्ट कर दी गई हैं। लेकिन असली सवाल यह है कि क्या हम ईरान की तरफ से यह मूलभूत इच्छा और प्रतिबद्धता देखते हैं कि वह न केवल अभी या दो साल बाद, बल्कि लंबे समय तक परमाणु हथियार विकसित नहीं करेगा? अभी तक हमने यह नहीं देखा है। लेकिन हमें उम्मीद है कि हम इसे देखेंगे।’


Spread the love
  • Related Posts

    त्रिपुरा में कड़ी सुरक्षा के बीच टीटीएएडीसी चुनाव के लिए वोटिंग जारी, शुरुआती दो घंटों में 22% मतदान

    Spread the love

    Spread the loveत्रिपुरा ट्राइबल एरियाज ऑटोनॉमस डिस्ट्रिक्ट काउंसिल (टीटीएएडीसी) चुनाव में रविवार को मतदान के पहले दो घंटों के भीतर लगभग 22 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अधिकारियों के अनुसार,…


    Spread the love

    ईरान युद्ध से US को झटका: वैश्विक ताकत की रेस में अमेरिका कमजोर, कई मोर्चों पर असर, चीन-रूस को होगा फायदा?

    Spread the love

    Spread the love   ईरान में जारी युद्ध और उससे उपजे भू-राजनीतिक तनाव ने अमेरिका की वैश्विक स्थिति पर गहरा असर डाला है। विश्लेषकों के मुताबिक इस संघर्ष ने न…


    Spread the love