UPTET परीक्षा 2021 : परीक्षा केंद्र से नहीं लीक हुआ यूपी टीईटी का पेपर, अब तक 30 लोग गिरफ्तार, जानिए हमारे साथ और लेटेस्ट अपडेट ।

Spread the love

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद यूपी सरकार सख्त रवैया अपना रही है। मामले में अब तक उत्तर प्रदेश पुलिस की एसटीएफ की ओर से करीब 30 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। परीक्षा को पहले ही रद्द कर दिया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रासुका और गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। जानकारी में सामने आया है कि पेपर परीक्षा केंद्र से लीक नहीं हुआ है।
जानकारी के मुताबिक पेपर लीक करने वालों में कुछ सरकारी कर्मचारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। पेपर परीक्षा केंद्र पहुंचने से पहले ही लीक हो गया था। इसके तार मथुरा, बुंदेलखंड, शामली से लेकर शासन सचिवालय, लखनऊ तक जुड़ रहे हैं। एसटीएफ मामले की सघनता और तत्परता के साथ कर रही है। सरकार की सख्त हिदायत के बाद पुलिस भी तेजी से कार्रवाई में जुटी है। यूपी टेट की परीक्षा में भाग लेने के लिए आए करीब 20 लाख परीक्षार्थियों के लिए राज्य भर में 2,736 परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया गया था।
उधर, उत्तर प्रदेश पुलिस के एडीजी प्रशांत कुमार ने मीडिया ब्रीफिंग के दौरान कहा कि यूपी टीईटी की परीक्षा का प्रश्न-पत्र लीक होने के कारण परीक्षा निरस्त कर दी गई है। एक माह के अंदर यूपी टीईटी परीक्षा दोबारा आयोजित कराई जाएगी। उम्मीदवारों को इसके लिए दोबारा फीस भी नहीं भरनी होगी। साथ ही सरकार की और प्राप्त निर्देशों के अनुसार, निशुल्क यात्रा की व्यवस्था की भी जाएगी।


Spread the love
और पढ़े  अयोध्या- साध्वी चंदनामती का 38वां दीक्षा दिवस बना ‘प्रेरणा दिवस’, त्याग और संयम की साधना को किया नमन
  • Related Posts

    कौशाम्बी जिले में पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 5 की मौत और कई की हालत गंभीर

    Spread the love

    Spread the loveपिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक पटाखा फैक्टरी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग लगते ही फैक्टरी में रखे…


    Spread the love

    अयोध्या- गुरु की स्मृतियों में भावुक हुई अयोध्या की संत परंपरा, 12वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए जगद्गुरु स्वामी कमलाकांताचार्य

    Spread the love

    Spread the love   उत्तर तोताद्रिमठ में श्रद्धांजलि सभा, संतों ने पुष्प अर्पित कर किया नमन; पीठाधीश्वर स्वामी अनंताचार्य बोले—गुरुदेव के उपदेश और आशीर्वाद आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *