UPSC CSE 2025: PM मोदी ने दी यूपीएससी सीएसई में सफल अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं, मेहनत और समर्पण को सराहा

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2025 के परिणाम घोषित होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफल अभ्यर्थियों को बधाई दी है। उन्होंने इस उपलब्धि को कड़ी मेहनत, समर्पण और धैर्य का परिणाम बताते हुए सभी चयनित उम्मीदवारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि सिविल सेवा परीक्षा 2025 में सफल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई। उन्होंने कहा कि उनकी लगन और मेहनत ने उन्हें यह महत्वपूर्ण मुकाम दिलाया है। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि ये युवा देश की सेवा करते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे। 

निराश न होने और आगे आने वाले अवसरों के लिए प्रयास जारी रखने की अपील

प्रधानमंत्री ने उन उम्मीदवारों को भी हौसला दिया जिन्हें इस बार अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई। उन्होंने कहा कि ऐसे क्षण निश्चित रूप से चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं, लेकिन यह जीवन की लंबी यात्रा का केवल एक चरण है। उन्होंने अभ्यर्थियों से निराश न होने और आगे आने वाले अवसरों के लिए प्रयास जारी रखने की अपील की।

अपने संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा कि जिन अभ्यर्थियों को मनचाहा परिणाम नहीं मिला है, वे इसे अंतिम मंजिल न मानें। आगे कई अवसर मौजूद हैं, चाहे वह आगामी परीक्षाएं हों या देश की सेवा करने के अन्य रास्ते। उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

सिविल सेवा परीक्षा के बारे में

गौरतलब है कि संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) हर वर्ष सिविल सेवा परीक्षा आयोजित करता है। इस परीक्षा का उद्देश्य देश की शीर्ष प्रशासनिक सेवाओं के लिए अधिकारियों का चयन करना होता है। इसके माध्यम से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS) और भारतीय विदेश सेवा (IFS) सहित केंद्र सरकार की कई ग्रुप ‘ए’ और ग्रुप ‘बी’ सेवाओं में भर्ती की जाती है।

और पढ़े  केरलम के गृह मंत्री ने दिया आदेश- ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी विजिलेंस जांच,20 साल पुराने केस की होगी पड़ताल

सिविल सेवा परीक्षा की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। इसमें प्रारंभिक परीक्षा (प्रिलिम्स), मुख्य लिखित परीक्षा (मेन) और व्यक्तित्व परीक्षण यानी इंटरव्यू शामिल होता है।

इस वर्ष घोषित परिणामों में अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 हासिल की है। वहीं राजेश्वरी सुवे एम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। दिल्ली विश्वविद्यालय से बीकॉम करने वाले एकांश ढुल ने ऑल इंडिया रैंक 3 हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया है।

  • Related Posts

    तरंग शक्ति-2026 अभ्यास: जोधपुर एयरबेस पर गरजे लड़ाकू विमान, राजनाथ सिंह ने देखा भारतीय वायुसेना का दम

    केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शनिवार को राजस्थान के जोधपुर स्थित वायुसेना स्टेशन पहुंचे और बहुराष्ट्रीय वायु अभ्यास ‘तरंग शक्ति-2026’ के मुख्य कार्यक्रम में शामिल हुए। एयरबेस पहुंचने पर भारतीय…

    सीजेपी- दिल्ली में सीजेपी नेताओं पर पुलिस का एक्शन,एयरपोर्ट से बस में दिल्ली ले जाए गए दिपके, सौरव और रांका, हिरासत में लिए गए मनीष सिसोदिया

    दिल्ली में जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के आज 10 अक्तूबर को प्रदर्शन के एलान बाद अलर्ट है। प्रदर्शन की दिल्ली पुलिस की ओर से अनुमति नहीं दी गई…