UP- प्रदेश में फिर बदला मौसम, अवध के कई जिलों में छाए बादल, पश्चिमी यूपी के इन इलाकों में होगी बारिश

त्तरप्रदेश में लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के असर से एक बार फिर माैसम में बदलाव की आहट है। माैसम विभाग का कहना है कि नए विक्षोभ के असर से 27 और 28 जनवरी को प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी दोनों संभागों में एक बार फिर बरसात होगी। यह बरसात तीन दिन तक चलता रहेगा।

वहीं सोमवार को प्रदेश के कई जिलों जैसे कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद व आसपास के इलाको में कोहरा देखा गया है।

 

आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 27 व 28 जनवरी को सुबह पश्चिमी यूपी के आगरा से बारिश का दाैर शुरू होकर इसका विस्तार पूर्वी और मध्य यूपी तक पहुंचेगा। बुंदेलखंड, अवध क्षेत्र समेत राजधानी लखनऊ में भी मध्यम बारिश का पूर्वानुमान है। बारिश के दाैरान झोंकेदार हवाएं भी चलेंगी। कुछ जिलों में मध्यम आकार के ओले भी गिर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि पश्चिमी यूपी में इस बार कहीं कहीं अच्छी बारिश के संकेत हैं। सोमवार को पूर्वी और पश्चिमी दोनों संभागों में रात के तापमान में 2 से 5 डिग्री की गिरावट आई। तराई के जिलों में हल्का कोहरा रह सकता है। 

फिर बदलेगा मौसम, 27 जनवरी से लखनऊ में होगी बारिश

राजधानी में एक नए विक्षोभ के असर से एक बार फिर बदलाव की आहट है। आंचलिक माैसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. अतुल कुमार सिंह ने बताया कि इस विक्षोभ के असर से 27 जनवरी को लखनऊ में देर सवेर मध्यम बारिश के संकेत हैं। वहीं सोमवार को लखनऊ में रात के तापमान में हल्की गिरावट हुई। आज दिन में बादलों के साथ हल्की हवा चलने से अधिकतम तापमान में कमी आएगी।

और पढ़े  अयोध्या- बागी मंदिर में आधी रात जन्मे नंदलाला, गूंजे ‘जय कन्हैया लाल की’ के जयकारे

उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की चेतावनी

देहरादून में भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी के मद्देनजर, जिले में 27 जनवरी को कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मौसम विभाग ने जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जो गरज-चमक के साथ बारिश और बर्फबारी की संभावना को दर्शाता है। यह निर्णय छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी संभावित अनहोनी से बचने के उद्देश्य से लिया गया है।

  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…