अयोध्या: यश प्रांगण में गणतंत्र दिवस समारोह

Spread the love

 

 

 

 आज 77वें गणतंत्र दिवस पर सभी स्कूलों में उत्साह तथा राष्ट्रभक्ति की झलक नजर आ रही है। दर्शन नगर में स्थित स्थानीय विद्यालय यश विद्या मंदिर के गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम अत्यधिक हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ जिसकी थीम विरासतिय वृक्षों का संरक्षण था। सर्वप्रथम विद्यालय की प्रधानाचार्या श्री मती सरिता त्रिपाठी द्वारा ध्वजारोहण किया गया। मैम ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी तथा जीवन में कामयाब होने के ढेरों आशीष वचन दिए। बच्चों द्वारा राष्ट्रगान प्रस्तुत किया गया। कक्षा 12 की निकहत ने गणतंत्र दिवस पर अपनी अभिव्यक्ति दी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती संदीपा शुक्ला एवं श्री मती राजकुमारी तिवारी के दिशा निर्देशन में विद्यालय के छात्रों मानवी गुप्ता, वैष्णवी, अंशिका, मानसी यादव, राज ने किया। कार्यक्रमों की श्रृंखला में छोटे बच्चों द्वारा प्रोग्राम का प्रदर्शन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी से द्वितीय तक के बच्चों द्वारा प्रतिभागिता की गई। कक्षा तृतीय के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति हुई। जो अत्यंत लोकप्रिय तथा ज्ञानवर्धक रही। कक्षा 4,5 के बच्चों द्वारा वृक्षों पर एक मनमोहक नाट्य प्रस्तुति की गयी। तत्पश्चात अंतरसदनीय गायन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमें यश विद्या मंदिर के चारों सदनों अमलतास गुलमोहर कचनार और पलाश के बच्चों द्वारा एथनिक वृक्ष शीर्षक के अन्तर्गत वृक्षों को संरक्षित करने वाले प्रेरणा गीतों का प्रस्तुतीकरण हुआ। मुख्य निर्णायक के रूप में श्री श्याम प्रकाश झा, श्रीमती शालिनी शुक्ला, श्री माधव झा जी उपस्थित रहे। इसी क्रम में विद्यालय के पलाश सदन के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्तकिया। विजेता बच्चों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। बच्चों को मिष्ठान वितरित किया गया और इसी के साथ यश विद्या मंदिर का 77 वां गणतंत्र दिवस अद्वितीय रूप से सम्पन्न हुआ। इस समारोह में विद्यालय की प्रधानाचार्य श्री मती सरिता त्रिपाठी, प्रबंधिका श्री मती मंजुला झुनझुनवाला, वरिष्ठ समन्वयक श्री गिरीश चंद्र वैश्य कनिष्ठ समन्वयक श्री प्रशून श्रीवास्तव और प्राइमरी को आर्डिनेटर श्रीमती नीतू श्रीवास्तव, सभी शिक्षकगण एवं हेड आफिस से आये मनोज सर, पंकज सर, शामिल थे।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

Spread the love
  • Related Posts

    2026 जन्माष्टमी- मथुरा-वृंदावन में होटल हुए बुक, बांके बिहारी के ऐसे होंगे दर्शन, मंगला आरती के बदले नियम

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा और वृंदावन में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन और मंगला आरती में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं…


    Spread the love

    दुपट्टे से गला कसकर भतीजी को मारा, फिर पैरों में ठोंकी तीन-तीन कील, बोला- चुड़ैल न बने इसलिए किया टोटका

    Spread the love

    Spread the love यूपी के बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र के हाफिजगंज गौटिया गांव निवासी छात्रा की आन की खातिर हत्या के आरोपी चाचा को जेल भेज दिया गया।…


    Spread the love