UP बन रहा देश के विकास का इंजन, बोले- योगी जी ने यूपी को बदल दिया…

Spread the love

राष्ट्र प्रेरणा स्थल में 24-26 जनवरी तक यूपी महोत्सव का आयोजन हो रहा है। यूपी दिवस समारोह के लिए गृह मंत्री अमित शाह लखनऊ पहुंचे। एयरपोर्ट पर सीएम योगी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद अमित शाह राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचे।

 

 

अमित शाह ने ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की

अमित शाह ने ‘जय श्री राम’ का जयकारा लगाकर अपने संबोधन की शुरुआत की। उन्होंने ‘भारत माता की जय’ के भी नारे लगाए। कहा, आज यूपी दिवस है भाई, लखनऊ वालों की आवाज को क्या हो गया है। इसके बाद लोगों को जोर से शाह के साथ नारे लगाए। मोदी जी ने विकसित भारत का संकल्प लिया है। इसी तरह योगीजी ने यूपी को विकसित बनाने का संकल्प लिया है। 15 अगस्त, 2047 को जब देश की आजादी की सदी मनाई जाएगी, तब यूपी विकसित बनेगा। विकसित भारत का अहम राज्य है। हम आज इस संकल्प दोहराते हैं। यूपी भारत की धड़कन और आत्मा है। देश के विकास का इंजन भी बन रहा है।

कोई 2017 के पहले कल्पना नहीं कर सकता था

अमित शाह ने कहा, कोई 2017 के पहले कल्पना नहीं कर सकता था। आज ग्रीन डेस्टिनेशन बन गया है। 15 लाख करोड़ की योजना जमीन पर उतारने का काम किया। डकैती, लुट में कमी। देश की सीमा को भी सुरक्षित किया। यूपी विकास के रास्ते पर तेजी से बढ़ा है। देशभक्ति की लौ जागृत हो चुकी है।

और पढ़े  UP- मैं बातों से संतुष्ट होने वाला नहीं, काम न करेंगे तो छोड़ेंगे नहीं', अपने ही विधायक से घिरे मंत्री

अगला साल चुनाव का साल, यूपी के विकास, प्रचंड बहुमत की सरकार बनाए। परिवारवादी पार्टियां यूपी का कल्याण नहीं कर सकती हैं। भाजपा ही कर सकती है। भ्रष्टाचार समाप्त किया है। गरीब के लिए योजना, 20 घंटे बिजली दे रहे हैं। आने वाले चुनाव में हर मतदाता जाति पाति से ऊपर उठकर भाजपा का कमल खिलाएं।

यह श्रीराम, कृष्ण, शिव, बुद्ध की धरती है

अमित शाह ने कहा, यह श्रीराम, कृष्ण, शिव, बुद्ध की धरती है। प्रेरणा स्थल पर पहली बार आया हूं। तीन महान विभूतियों की मूर्ति लगी है। योगी, दोनों उप मुख्यमंत्री, सरकार को बधाई। राष्ट्र की जागृत का स्थल बनेगा। यह दशकों तक देश को दिशा देगा।

भाजपा सरकार ने कूड़े को कंचन में बदला है। सीएम युवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 5 जिलों को सम्मानित। युवाओं को ऋण देंगे की व्यवस्था, 1.30 लाख युवाओं को करोड़ों का ऋण दिया है।

शुभांशु शुक्ला, अलख पांडेय, सुधांशु सिंह, रश्मि आर्य को सम्मान। हरिओम पंवार को भी सम्मानित करने का मौका मिला है। लंबे समय से सुनता आया हूं। इससे निश्चित लोगों को अच्छा करने का अवसर मिलेगा।

दस खराब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में काफी उपयोगी होगी। अलग-अलग चरण में इसका काम होगा। यूपी का हर जिला रोजगार युक्त होगा। देश भर में जाने वाले को यूपी में रोजगार की व्यवस्था, अपने माता पिता की सेवा करें।


Spread the love
  • Related Posts

    बच्चों के लिए मांगा था जमीन का टुकड़ा, हिस्से में आया मासूम का शव, मां ने हक दिलाने की लड़ी थी लड़ाई

    Spread the love

    Spread the loveफिरोजाबाद में पति-पत्नी के झगड़े के बीच उर्मिला की अपने बच्चों के भविष्य को सुरक्षित करने और उनको ससुराल में संपत्ति का हक दिलाने की लड़ाई भी कम…


    Spread the love

    Triple Suicide: ऑनलाइन गेमिंग की लत, 3 सगी नाबालिग बहनों ने 9वीं मंजिल से कूदकर दी जान

    Spread the love

    Spread the loveगाजियाबाद के टीलामोड़ थानाक्षेत्र इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने कथित तौर पर अपने माता-पिता…


    Spread the love