अयोध्या- अविमुक्तेश्वरानंद विवाद: कृषि मंत्री बोले- शंकराचार्य कुछ कारणों से स्नान नहीं कर पाए,समाधान के हो रहे प्रयास

त्तरप्रदेश स्थापना दिवस के मौके पर रामनगरी अयोध्या में अवध विश्वविद्यालय के विवेकानंद सभागार में समारोह का आयोजन किया गया। इसमें जिले के प्रभारी मंत्री और प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री ने प्रयागराज में अनशन पर बैठे ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बयान दिया। कहा कि अन्य संतों ने संगम में स्नान किया है, कुछ कारणों से शंकराचार्य स्नान नहीं कर पाए होंगे। प्रयागराज प्रशासन पूरे मामले को देख रहा है और समाधान की दिशा में प्रयास कर रहा है।

 

यूपी दिवस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि 24 जनवरी 1950 को उत्तर प्रदेश की स्थापना हुई थी। इससे पहले अवध और आगरा मिलकर संयुक्त प्रांत हुआ करता था। उत्तर प्रदेश की अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक पृष्ठभूमि है। यही वह भूमि है जहां गंगा-जमुना जैसी पवित्र नदियां प्रवाहित होती हैं और संगम तट स्थित है। भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण और भगवान बुद्ध का अवतरण इसी धरती पर हुआ।

यूपी दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए, जहां आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कमिश्नर राजेश कुमार, आईजी प्रवीण कुमार, डीएम निखिल टीकाराम फुंडे, विधायक वेद प्रकाश गुप्त, विधायक रामचंद्र यादव, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

और पढ़े  सहारनपुर मस्जिद ध्वस्तीकरण: मलबा हटाने के दौरान मिला 20 फीट गहरा कुआं, डाला गया था लिंटर
  • Related Posts

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…

    यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में

    बसपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ ने राजनीति से संन्यास की घोषणा की है। उन्होंने अपने खिलाफ हुई साजिश में कुछ पार्टी पदाधिकारियों की भूमिका का जिक्र किया। सूत्रों…