UP- मुख्यमंत्री योगी ने किया डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन, पहले की सरकार को जमकर कोसा

UP- मुख्यमंत्री योगी ने किया डिफेंस कॉरिडोर का उद्घाटन, पहले की सरकार को जमकर कोसा

कानपुर में नर्वल तहसील के साढ़ में डिफेंस कॉरिडोर में अदाणी समूह की ओर से बनाए गए स्माल कैलिबर एम्यूनेश मैनुफैक्चरिंग प्लांट का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उद्घाटन किया। डिफेंस कॉरिडोर में गोलियां बनने के साथ भंडारगृह भी बनाया गया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने बिना नाम लिए 2017 के पहले की सरकार को कोसा।

सीएम ने कहा कि पहले यहां युवा तमंचे लहराते थे, अब युवाओं के हाथ में टैबलेट हैं। पहले दंगे होते थे, अब कावड़ यात्रा निकालते हैं और दंगल होते हैं। इनके जरिए युवाओं को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक मिल रहे हैं। प्रदेश का नाम रोशन हो रहा है। पहले व्यापारियों को रंगदारी देनी पड़ती थी। अब उनके लिए सरकार पीएम सम्मान निधि योजना लाई है।

और पढ़े  PM मोदी का काशी दौरा: समर्थकों को देख पीएम ने रुकवाई कार, हाथ हिलाकर किया अभिवादन, लोगों ने लगाए जयकारे
  • Related Posts

    बुलंदशहर- बड़ा हादसा: देर रात दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढहा, मलबे से निकाले दो पुरुष और एक महिला

    बुलंदशहर के छतारी कस्बे में देर रात एक बड़ा हादसा हुआ, जहां एक दो मंजिला निर्माणाधीन मकान अचानक ढह गया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। मकान के…

    यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल

    बंगाल की खाड़ी में उठे अर्नब तूफान से प्रदेश में शुक्रवार को भी बारिश के आसार हैं। इसे देखते हुए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी) में ओएमआर शीट व पेपर की…