UP Board – आज यूपी बोर्ड की कंपार्टमेंट परीक्षा, 12वीं में 16 हजार तो 10वीं में 17 हजार छात्र होंगे शामिल।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से कंपार्टमेंट श्रेणी पाने वाले छात्र- छात्राओं के लिए यूपी बोर्ड परीक्षा (UP Board Exam 2022) शनिवार, 27 अगस्त, 2022 को आयोजित की जानी है। यूपी एमएसपी के एक अधिकारी ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां पूर्ण हो चुकी है।

परीक्षा दो पारियों में होगी। नकल रोकने के लिए परीक्षा केंद्रों पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था की गई है। यूपी बोर्ड की मुख्य वार्षिक परीक्षा इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल, 2022 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम 18 जून, 2022 को घोषित किए गए थे। परिणामों में 35 हजार से अधिक छात्रों ने कंपार्टमेंट प्राप्त की थी।

यूपी बोर्ड की 2022 की कंपार्टमेंट परीक्षाओं में शामिल होने वाले हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटर मीडिएट यानी 12वीं के छात्रों के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से 78 जिलों में पूरक परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है। यूपी बोर्ड कंपार्टमेंट एग्जाम में पहली पाली में दसवीं की परीक्षा सुबह 08 बजे से 11.15 बजे तक होगी जबकि, दूसरी पाली में दोपहर 02 बजे से शाम 05.15 के बीच 12वीं की पूरक यानी सप्लीमेंट्री परीक्षा आयोजित की जाएगी।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की ओर से यूपी बोर्ड हाई स्कूल यानी कक्षा 10वीं और इंटर मीडिएट यानी 12वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल होने वाले परीक्षार्थियों के प्रवेश-पत्र UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर उपलब्ध हैं। यूपी एमएसपी के द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचना होगा। बता दें कि यूपी बोर्ड की पूरक परीक्षा के लिए कुल 34 हजार 321 विद्यार्थियों ने आवेदन पंजीकरण कराए हैं। इसमें से कक्षा 10वीं के 17,745 और 12वीं के 16,576 विद्यार्थी पंजीकृत हैं।

और पढ़े  यूपी पीईटी: आज 60 जिलों के 1300 परीक्षा केंद्रों में होगी परीक्षा, 12 लाख अभ्यर्थी हो सकते हैं शामिल
  • Related Posts

    संजय सिंघल ने संभाला आईटीबीपी प्रमुख का अतिरिक्त कार्यभार, एसएसबी डीजी भी हैं यूपी कैडर के आईपीएस

    भारतीय पुलिस सेवा के 1993 बैच के उत्तर प्रदेश कैडर के वरिष्ठ अधिकारी संजय सिंघल, आईपीएस ने केंद्र सरकार के आदेशानुसार रविवार को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) के महानिदेशक…

    UP- कोर्ट ने आजम खां को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजने का आदेश दिया, गाजियाबाद कोर्ट में किया था पेश

    समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रविवार को गाजियाबाद की विशेष अदालत में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पेश किया गया। उनकी पेशी को लेकर कोर्ट परिसर के आसपास…