यूपी बोर्ड: रिजल्ट 2025- लग गया अफवाहों पे विराम! ये है यूपी बोर्ड परिणाम जारी होने की संभावित तारीख

Spread the love

 

यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं में शामिल हुए 54 लाख से अधिक छात्र अब अपने नतीजों का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ताजा जानकारी के अनुसार, बोर्ड 25 या 26 अप्रैल को परिणाम घोषित कर सकता है। गौरतलब है कि पिछले साल उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 20 अप्रैल को रिजल्ट जारी किया था, ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि इस बार भी परिणाम इसी समय के आसपास घोषित किए जाएंगे।

परिणाम घोषित करने की तैयारियां अंतिम चरण में

यूपी बोर्ड 2025 का रिजल्ट लगभग तैयार हो चुका हैं और किसी भी दिन परिणाम जारी करने की तारीखों का एलान संभव हैं। गौरतलब है कि पिछले साल 20 अप्रैल को यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षाओं का रिजल्ट जारी किया गया था। वर्ष 2024 में कक्षा 10वीं का कुल पास प्रतिशत 89.55% रहा था, जबकि कक्षा 12वीं का ओवरऑल पास प्रतिशत 82.60% दर्ज किया गया था।

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए होंगे परिणाम घोषित

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) इस बार भी परंपरा को बरकरार रखते हुए कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी करेगा। ध्यान देने योग्य बात यह है कि बोर्ड हर साल की तरह इस बार भी दोनों कक्षाओं के परिणाम एक साथ घोषित करेगा।


Spread the love
और पढ़े  भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार,2 महिलाओं की मौत,35 लोग घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love