उत्तरप्रदेश: तेज गर्मी का शुरू हुआ कहर..लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 पार, अभी और बढ़ेगा तापमान

 

राज्य में गर्मी का कहर शुरू हो गया है। सोमवार को बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों को परेशान किया।  सोमवार को लखनऊ, हमीरपुर, प्रयागराज, आगरा, बांदा,उरई आदि में अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार पारा 40 डिग्री के पार पहुंचा। शहर में दोपहर 2:30 बजे पारा 41 डिग्री सेल्सियस पर पहुच गया। वहीं, कई जिलों में सोमवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा और सीजन में पहली बार वहां पारा 40 डिग्री सेल्सियस के सूचकांक तक पहुंचा।

मौसम विभाग का कहना है अगले चार-पांच दिनों तक उत्तर प्रदेश में यूं ही गर्मी की मार जारी रहने वाली है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक अगले पांच  दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ने का अनुमान है। वहीं, बुंदेलखंड और दक्षिण के कुछ जिलों के लू की चपेट में आने के संकेत हैं। मंगलवार को झांसी व कुछ अन्य जिलों में तापमान के 45 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है।

मौसम विभाग के मुताबिक 21 से 26 अप्रैल तक मौसम के शुष्क और साफ रहने की संभावना है। 22 से 24 अप्रैल तक कहीं-कहीं उष्ण लहर ( लू) चलने का पूर्वानुमान है। आगरा में बढ़ते तापमान और हीट वेव को देखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल कर सुबह 7 से दोपहर 12 बजे तक कर दिया गया है। 

जिला तापमान
प्रयागराज 44 डिग्री
वाराणसी 43 डिग्री
झांसी  42.2 डिग्री
आगरा 42.2 डिग्री
लखनऊ 41 डिग्री
और पढ़े  मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…