अयोध्या- माफी मांगने के बाद भी नहीं कम हो रहा अनुराग कश्यप के खिलाफ गुस्सा, एफआईआर दर्ज करने की मांग

 

जाति विशेष पर अभद्र टिप्पणी करने और माफी मांगने के बाद भी फिल्म निर्माता अनुराग कश्यप के खिलाफ लोगों का गुस्सा कम नहीं हो रहा है। अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सीओ सिटी अयोध्या को तहरीर दी गई है।

ये तहरीर धर्म सेना के प्रमुख संतोष दुबे ने दी है। संतोष दुबे ने कहा कि अनुराग कश्यप ने ब्राह्मणों के खिलाफ अभद्रता की है। गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है। वह अपनी कई फिल्मों में इस तरह की हरकत कर चुके हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज होना चाहिए और उन्हें मुल्जिम बना कर अयोध्या लाया जाना चाहिए।

 

ये है पूरा मामला
फिल्ममेकर अनुराग कश्यप ने अनंत महादेवन की फिल्म ‘फुले’ की रिलीज पर हो रही देरी पर निराशा जताई थी। इंस्टाग्राम पर दिए अपने पोस्ट में उन्होंने एक विशेष वर्ग को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की। इसके बाद उनका सोशल मीडिया पर जमकर विरोध होने लगा। एक यूजर के कमेंट के जवाब में उन्होंने और भी आपत्तिजनक कमेंट किया, जिसके बाद देशभर में उनका कड़ा विरोध होने लगा। हालांकि, कश्यप ने एक और पोस्ट करते हुए सोशल मीडिया पर माफी भी मांगी है। इसके बाद भी उनके खिलाफ विरोध थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है।

 

 

 

और पढ़े  CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम
  • Related Posts

    UP- आईएएस दिव्या मित्तल का इस्तीफा हुआ मंजूर, 31 अगस्त को भेजा गया था केंद्र

    यूपी काडर की वर्ष 2013 बैच की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल का इस्तीफा स्वीकार हो गया है। केंद्रीय कार्मिक मंत्रालय ने उनका इस्तीफा स्वीकार करते हुए नोटिफिकेशन जारी कर दिया…

    CM योगी ने प्रदेश के अधिवक्ताओं को दी कैशलेश इलाज की सौगात, बोले- अदालत पर आम आदमी का विश्वास हो कायम

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाईकोर्ट और जनपद न्यायालय के के अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये कैशलेस इलाज की सुविधा का तोहफा दिया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के कार्यक्रम में पहुंचे…