UP- हादसा.. रोडवेज बस और ऑटो को टक्कर में 5 की मौत,अस्पताल से मरीज देखकर लौट रहे थे ऑटो सवार, उड़े परखच्चे

Spread the love

 

 

त्तरप्रदेश के संतकबीरनगर जिले में दर्दनाक हादसा हुआ है। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र में कांटे-मुंडेरवा मार्ग पर बुधा गांव के पास मंगलवार देर शाम रोडवेज बस ने सवारियों से भरी ऑटो में टक्कर मार दी। घटना में ऑटो सवार दंपती और उनके चार साल के मासूम बेटे समेत पांच लोगों की मौत हो गई।

वहीं, हादसे में दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। ऑटो सवार सभी लाेग बूधा गांव के रहने वाले थे। उधर, हादसे के बाद आसपास के लोगों ने बस चालक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने बस को सीज कर चालक को हिरासत में ले लिया है।

 

रोडवेज बस ने ऑटो में मारी टक्कर
मंगलवार देर शाम देवरिया डिपो की बस बस्ती की तरफ से गोरखपुर जा रही थी। दूसरी तरफ बूधा गांव के कुछ लोग पास के प्राइवेट अस्पताल से मरीज देखकर ऑटो से घर लौट रहे थे। कांटे से बूधा गांव के बीच रोडवेज बस ने उनकी ऑटो में टक्कर मार दी।

 

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
इस घटना में अमरजीत (30) पुत्र रामजतन, अमन (4) पुत्र अमरजीत, विधना देवी पत्नी झीनक (50) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ऑटो सवार अन्य घायल हो गए। सूचना पर पहुंची कांटे पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल भेजा, जहां मुराती देवी पत्नी तेजू (32) को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।

 

और पढ़े  अयोध्या- हर बूथ पर सोशल मीडिया एक्टिव लोगों की बनेगी सूची, मठ-मंदिरों का भी जुटाया जाएगा ब्योरा

सरिता की इलाज के दौरान मौत
वहीं गीता (28) पत्नी सिकंदर, सरिता (28) पत्नी अमरजीत व अमन (2) पुत्र अमरजीत का चिकित्सकों ने उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान सरिता और अमन की स्थिति नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया, जहां देर रात सरिता की भी मौत हो गई।

 

उधर, हादसे की सूचना पर डीएम आलोक कुमार एवं एसपी संदीप कुमार मीणा ने घटनास्थल पर जाकर मौके का निरीक्षण किया। वहीं एडीएम जयप्रकाश व एएसपी सुशील कुमार सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली।


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love