अयोध्या: 5 जून को अभिजीत मुहूर्त में होगी राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा, सीएम योगी होंगे मुख्य अतिथि

Spread the love

 

 

राम मंदिर के पहले तल पर राम दरबार समेत परकोटा के छह मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा गंगा दशहरा पर पांच जून को स्थिर लग्न व अभिजीत मुहूर्त में होगी। पांच जून को सुबह 11:25 से 11:40 के बीच सभी आठ मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा का समय और मुहूर्त निश्चित हुआ है।

गंगा दशहरा पर एक स्वप्न जो युगों से जन-जन के हृदय में पल रहा था… अब साकार हो रहा है। अयोध्या की पुण्य भूमि पर फिर से ”जय श्रीराम” का घोष गूंजेगा, जब गंगा दशहरा जैसे पावन पर्व पर अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा होगी। प्राण प्रतिष्ठा के लिए पांच जून को केवल 15 मिनट का शुभ मुहूर्त निकाला गया है। इससे पहले सुबह 2:30 घंटे तक पूजन अनुष्ठान होंगे। प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान का शुभारम्भ दो जून को कलश यात्रा के साथ होगा। इसी दिन यज्ञ मंडप की भी पूजा होगी। यज्ञ मंडप के निर्माण का काम एक जून तक पूरा कर लिया जाएगा। तीन जून को यज्ञ मंडप पूजन, अग्नि स्थापना का अनुष्ठान होगा। चार जून को विभिन्न अधिवास व पालकी यात्रा निकाली जाएगी।

प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान में मुख्य अतिथि के रूप में सीएम योगी आदित्यनाथ पांच जून को मौजूद रहेंगे। अनुष्ठान में कई परंपराओं के संत-धर्माचार्य सहित आरएसएस, विहिप व राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। अनुष्ठान के यजमानों की सूची तैयार की जा रही है। वहीं, पूजन के वैदिक आचार्यों का चयन किया जा रहा है। इसकी जिम्मेदारी पंडित इंद्रदेव मिश्र व आचार्य प्रवीण शर्मा को दी गई है।

और पढ़े  योगी सरकार का बेटियों को तोहफा, 50 हजार छात्राओं को देगी स्कूटी, CM ने किया एलान

 


Spread the love
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love