भगवान शिव की बारात की अनोखी तैयारी, शरीर पर भभूत और चेहरे पर सेहरा, नंदी के संग निकलेंगे भोलेनाथ

Spread the love

भगवान शिव की बारात की अनोखी तैयारी, शरीर पर भभूत और चेहरे पर सेहरा, नंदी के संग निकलेंगे भोलेनाथ

अयोध्या –
राम नगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि पर प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग नागेश्वर नाथ मंदिर पर होगा माता पार्वती और भगवान शिव के प्रतीकात्मक विवाह का आयोजन
महाशिवरात्रि पर अयोध्या के नागेश्वर नाथ मंदिर से भगवान भोलेनाथ की बारात यात्रा निकाली जाएगी। नंदी पर सवार भोलेनाथ शरीर पर भभूत और सिर पर सेहरा बांधकर घोड़ा हाथी और बैंड बाजे के साथ भक्त नाचते हुए बाराती बनकर शामिल होंगे।

अयोध्या में मुख्य मार्ग से निकलेगी भगवान शिव की बारात

शाम को 7:00 बजे यह बारात नागेश्वर नाथ मंदिर से निकलकर मुख्य मार्ग नया घाट, छोटी देवकाली, हनुमानगढ़ी, राम जन्मभूमि के निकट स्थित क्षीरेश्वर नाथ महादेव मंदिर पहुंचेगी।

देर रात्रि सम्पन्न होगी शिव पार्वती विवाद

प्रसिद्ध श्री विश्वनाथ मंदिर पर भगवान के इस बारात यात्रा का भव्य स्वागत किया जाएगा जहां दूल्हा बने भोलेनाथ की आरती पूजन के बाद पुनः यह यात्रा नागेश्वरनाथ जाएगा। देर रात्रि माता पार्वती का प्रतीकात्मक विवाह उत्सव संपन्न होगा
अयोध्या में महाशिवरात्रि पर्व बड़े ही उत्सव मनाया जा रहा है। बात कही भगवान भोलेनाथ के दर्शन और अभिषेक करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच हैं। सरयू नदी में स्नान के बाद नागेश्वर नाथ मंदिर जलाभिषेक करेंगे।अयोध्या में सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम

महाशिवरात्रि को लेकर जिला प्रशासन ने भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। और देर रात से ही रूट डायवर्सन भी लागू कर दिया गया है।

अयोध्या में बड़े वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध

और पढ़े  अयोध्या- पीएम मोदी के प्रयासों की सफलता हेतु देश के सभी राज्यों में शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन

अयोध्या की तरफ आने वाले आने वाले कामर्शियल वाहन और आटो विक्रम वाहनो का उदया चौराहा से प्रवेश वर्जित रहेगा, गोंडा के कटरा से सभी प्रकार के वाहनों को लोलपुर हाइवे बस्ती की तरफ से डायवर्ट किया गया है।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या:- आधे घंटे की बारिश में जलमग्न हुई रामनगरी की गलियां, राम मंदिर के पीछे की सड़कें भी दिखी ऐसी 

    Spread the love

    Spread the love   सोमवार को हुई करीब आधे घंटे की झमाझम बारिश ने अयोध्या नगर निगम के दावों की हकीकत उजागर कर दी। जहां एक ओर नगर निगम ने…


    Spread the love

    अयोध्या- 10 करोड़ से बने सोने के झूले पर विराजेंगे भगवान राम, रामनगरी के मंदिरों में दिखेगी झूलनोत्सव की धूम

    Spread the love

    Spread the love     सावन महीने में अयोध्या में रामलला को झूला झुलाने की परंपरा है। इस बार बालक राम के सोने के झूले में झूला झूलने की भव्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    error: Content is protected !!