धार्मिक आस्था और सामाजिक सद्भाव का अनोखा दृश्य उस समय देखने को मिला, जब संभल जिले के बदनपुर बसी गांव की तमन्ना मलिक बुर्का पहनकर कांवड़ यात्रा पर निकलीं। वह हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गांव की ओर बढ़ रही हैं। तमन्ना भगवान शिव को जल अर्पित करने के संकल्प के साथ पैदल यात्रा कर रही हैं।







