केंद्रीय बजट 2026-  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बजट भाषण- कर्तव्य भवन में बना पहला बजट

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना नौवां बजट पेश कर रही है। लोकसभा में उनका बजट भाषण जारी है। बजट 2026…

 

Budget 2026 Live: नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है- वित्त मंत्री

वित्त मंत्री ने कहा- हम ऐसी बाहरी परिस्थिति का सामना कर रहे हैं जहां व्यापार और बहुपक्षवाद खतरे में है। नई प्रौद्योगिकी उत्पादन प्रणालियों को बदल रही है। भारत विकसित भारत की ओर विश्वास से भरे कदम उठाता रहेगा। भारत को वैश्विक बाजारों से एकीकृत होकर अधिक से अधिक निर्यात करना होगा। विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दिशा में लोगों का साथ खड़े रहने के लिए आभार। हमारा लक्ष्य विकास का लाभ सभी वंचित वर्गों और महिलाओं तक सुनिश्चित करना है।

Budget Live: हमने दूरगामी ढांचागत सुधार किए हैं- वित्त मंत्री

निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण की शुरुआत करते हुए कहा, ‘माघ पूर्णिमा और गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर मैं यह बजट पेश कर रही हूं। बीते 12 साल के दौरान अनिश्चितताओं के बावजूद हमने स्थिर अर्थव्यवस्था को बनाए रखा है। हमने दूरगामी ढांचागत सुधार किए हैं। आत्मनिर्भरता को प्रमुख उद्देश्य बनाए रखा है। आयात पर निर्भरता को घटाया है। हमने सुनिश्चित किया है कि नागरिकों को इसका लाभ मिले, कृषि उत्पादकता बढ़े और परिवारों की क्रय शक्ति बढ़े। इन उपायों की वजहों से सात फीसदी की विकास दर हासिल हुई है। इससे गरीबी उन्मूलन और लोगों के जीवन में सुधार हासिल हो सका है।’

Budget 2026 Live: 2026-27 का बजट पेश कर रही हैं वित्त मंत्री

लोकसभा की कार्यवाही शुरू हो गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर रही हैं। यहां देखें लाइव-

और पढ़े  दिल्ली में अपराध: सोनिया विहार में बाइक सवार बदमाशों ने युवक पर बरसाईं गोलियां, गई जान, सीलमपुर में भी हत्या
  • Related Posts

    सौरव दास और आशुतोष रांका को कोर्ट से झटका, न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी

    दिल्ली की एसईएम कोर्ट ने सीजेपी के सह-संयोजकों सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ा दी है। विशेष कार्यकारी मजिस्ट्रेट द्वारा यह फैसला पुलिस की मांग…

    दिल्ली: आशुतोष रांका और सौरव दास की जमानत मामले में मंदिर मार्ग एसईएम को धमकी, अज्ञात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

    दिल्ली पुलिस ने आशुतोष रांका और सौरव दास से जुड़े जमानत मामले में मंदिर मार्ग के विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (एसईएम) को धमकी देने के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ…