ऊधमसिंहनगर:- ऊपर असली, नीचे नकली: बाजार में खपाने वाले थे चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया के 4.54 करोड़ रुपये

उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर पुलिस ने नकली नोटों के कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 4 करोड़ 54 लाख रुपये मूल्य के असली और नकली नोट बरामद किए हैं। बरामद नोटों में कई गड्डियों के ऊपर असली 500 रुपये के नोट लगाए गए थे, जबकि नीचे चिल्ड्रन बैंक ऑफ इंडिया लिखे नकली नोट रखे गए थे।

पुलिस के अनुसार, सैफ्टा फार्म रोड स्थित पंचपुरी गूलरभोज के पास एक खोखे में भारी मात्रा में संदिग्ध नोट होने की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर मौके से मुनतियाज निवासी बाजपुर और मनोज कुमार निवासी गूलरभोज को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान कई गड्डियों में नकली नोट बरामद हुए। एक धारीदार बैग से भी बड़ी संख्या में फर्जी नोट मिले।

प्रारंभिक जांच में मामला आर्थिक अपराध और संगठित गिरोह से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां से लाए गए और इन्हें किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी।
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि कोतवाली गदरपुर में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। कहा कि जिले में नकली नोट, नशा और संगठित अपराध में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है।
और पढ़े  उत्तराखंड: मुझे साइडलाइन कौन कह रहा है? प्रेसकांफ्रेंस में पूछे गए सवाल पर पूर्व CM निशंक ने दिया जवाब
  • Related Posts

    पौड़ी गढ़वाल- दिव्यांग बच्चों ने खेल प्रतियोगिताओं में दिखाया दमखम, उत्साह और प्रतिभा का किया प्रदर्शन

          समावेशी शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग बच्चों को खेल गतिविधियों से जोड़ने, उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और आत्मविश्वास बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के सभी विकासखंडों में…

    हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर हादसे में घायल छात्र प्रांजल की मौत, अब तक तीन की जान गईं, छात्रा का जारी है उपचार

    हल्द्वानी के तीनपानी के पास फ्लाईओवर पर हुए भीषण सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय प्रांजल मावड़ी ने रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। वह 12वीं पास कर…