उधमसिंह नगर: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू से गोदकर हत्या, घर लौटते वक्त आरोपी ने किया हमला

उधमसिंह नगर में पुरानी रंजिश में फास्ट फूड विक्रेता की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया, जब युवक दुकान पर काम करके घर लौट रहा था। अभियुक्त उसी मोहल्ले का रहने वाला है, जहां का मृतक था। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए।

 

पुरानी गल्ला मंडी निवासी विनीत कुमार ने बताया कि उसका भाई दीपक कुमार आवास विकास गेट पर फास्ट फूड की दुकान चलाता था। शुक्रवार रात लगभग 11:30 बजे दीपक दुकान बंद कर घर वापस आ रहा था। तभी रास्ते में बनखंडी मंदिर के पीछे उसके पास शिवा नाम का युवक पहुंचा, जो अपने मामा लल्ला कोली के यहां पुरानी गल्ला मंडी में रहता है। शिवा ने दीपक के साथ मारपीट कर दी।

मोहल्ले के लड़कों ने घटना की जानकारी उन्हें दी। विनीत के अनुसार वह सुमित व आकाश के साथ मौके पर पहुंचा। इस बीच शिवा ने उसके भाई दीपक को चाकू से गोदकर फरार हो गया। घायल को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे एसटीएच रेफर कर दिया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर अभियुक्त की तलाश शुरू कर दी है। मृतक दीपक के पिता की चार साल पहले मौत हो चुकी थी। उसके दो भाई और एक बहन हैं। दीपक की मौत की सूचना जैसे ही घर पहुंची, परिजनों में कोहराम मच गया। रोते-बिलखते परिजन और उनके रिश्तेदार हल्द्वानी रवाना हुए।

और पढ़े  चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…