ऊधम सिंह नगर- सड़क हादसा: घर पर हो रहा था नई कार का इंतजार, मौत की खबर उम्र भर का सदमा दे गई

नई  कार खरीद कर हल्द्वानी से चंपावत जा रहे शिक्षक की कार की सामने से आ रही दूसरी कार से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई, जिससे शिक्षक समेत दो की मौत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों कारें बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। दुर्घटना में एक कार में सवार दो और दूसरी कार में सवार छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने एक घायल को मृत घोषित कर दिया। दूसरे गंभीर रूप से घायल को हल्द्वानी रेफर किया गया, जहां उसकी उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

चंपावत जिले के जीआईसी बालातडी में तैनात शिक्षक संजय पांडे (41) पुत्र भुवन पांडे अपने साथी शिक्षक चंद्र प्रकाश जोशी के साथ नई कार खरीदने हल्द्वानी गए थे। मंगलवार की रात कार खरीद कर घर लौट रहे थे। शिक्षक की कार की नानकमत्ता हाइवे स्थित दहला चौराहे के समीप खटीमा की ओर से आ रही कार से आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज थी, जिसके चलते दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दूसरी कार में सवांर दीपांत सिंघल (24) पुत्र पवन कुमार सिंघल निवासी हरि शिव नाथ मंदिर आवास-विकास किच्छा और संजय पांडे गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिक्षक संजय के मित्र शिक्षक चंद्रप्रकाश जोशी और दूसरी कार में सवार अभय तनेजा, निक्की तनेजा, ऋषभ सक्सेना अनुज सक्सेना व मनप्रीत सिंह घायल हो गए।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही नानकमत्ता के प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और 108 एम्बुलेंस की सहायता सभी घायलों को उप जिला चिकित्सालय सितारगंज पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने दीपांत सिंघल को मृत घोषित कर दिया। घायल शिक्षक संजय पांडे की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर किया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल मनप्रीत सिंह का इलाज चल रहा है। प्रभारी निरीक्षक संजय पाठक ने बताया कि दीपांत के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक दुर्घटना से संबंधित कोई तहरीर पुलिस को नहीं सौंपी गई थी।

और पढ़े  कोटद्वार: मस्जिद तोड़ने की पोस्ट पर विवाद, मोहम्मद दीपक ने व्यापारी से की हाथापाई, पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Related Posts

    तीन लोगों को हत्या: जिस घर में चल रही थी दिवाली की तैयारी, वहां बह रहा आंसुओं का सैलाब

    रायपुर के विष्णुलोक कॉलोनी में जिस घर में दिवाली की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातम पसरा है। जिस घर को त्योहार से पहले सजाने-संवारने में कपूर दंपती जुटा…

    भांजे ने दो मामा के साथ की ठगी: निवेश के नाम पर लगाया 1.65 करोड़ का चूना, पॉवर ऑफ अटॉर्नी भी बेची

    भांजे ने अपने दो मामा से निवेश के नाम पर 1.65 करोड़ रुपये ठग लिए। जब पीड़ितों ने अपना हिसाब मांगा तो टाल मटोल करने लगा। इस बीच पता यह…