U P- यूपी का प्रयागराज होगा दूसरा शहर, जहां अगले महीने से चलेंगी डबल डेकर ई -बस

 

राज्य की राजधानी लखनऊ के बाद प्रयागराज सूबे का दूसरा ऐसा शहर होगा जहां डबल डेकर ई -बसों का संचालन होगा। अगले माह प्रयागराज की सड़कों पर शहरियों को डबल डेकर ई-बसें दौड़ती दिखाई दे जाएंगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। डबल डेकर ई- बस के रूट का भी निर्धारण हो गया है। यहां दो रूट पर इन बसों को चलाए जाने की तैयारी है।

दरअसल प्रयागराज में लगे महाकुंभ के दौरान ही यहां दो डबल डेकर ई-बस मुख्यालय से यहां भेजी गई। इन बसों का संचालन महाकुंभ के दौरान ही होना था, लेकिन संगम नगरी में कई रेलअंडर ब्रिज की कम ऊंचाई होने की वजह से इन बसों के रूट का निर्धारण नहीं हो पा रहा था। इस वजह से दोनों ई-बस बीते दो माह से राजापुर स्थित प्रयाग डिपो के वर्कशॉप में ही खड़ी हैं। उधर इन बसों के प्रयागराज आगमन के बाद यूपी रोडवेज प्रशासन ने उन मार्गों का सर्वे किया, जहां इन बसों के संचालन में दिक्कत न आए। तमाम मार्ग का सर्वे करने के बाद दो रूट का अब जाकर निर्धारण किया गया है। इसमें प्रयागराज एयरपोर्ट से सिविल लाइंस बस स्टेशन और दूसरा गोविंदपुर से प्रयागराज छिवकी रेलवे स्टेशन शामिल है।

इन दोनों ही मार्ग पर एक भी रेल अंडर ब्रिज नहीं है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट से चलने वाली डबल डेकर ई-बस झलवा, चौफटका रेल ओवर ब्रिज, हाईकोर्ट फ्लाई ओवर से सिविल लाइंस विवेकानंद मूर्ति चौराहा, लोक सेवा आयोग चौराहा, स्टैनली रोड होते हुए सिविल लाइंस बस स्टेशन पहुंचेंगी। इसी तरह गोविंदपुर से चलने वाली बस एमएनएनआईटी रेल ओवर ब्रिज, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बालसन चौराहा, रामबाग ओवर ब्रिज, बैरहना, नया यमुना पुल, नैनी होते हुए प्रयागराज छिवकी स्टेशन पहुंच जाएगी।

और पढ़े  दामाद के साथ रहने की जिद पर अड़ी सास, पुलिस-थाना-पंचायत के बाद भी न मानी

हालांकि रोडवेज अफसरों का कहना है इन दोनों रूटों पर डबल डेकर बस का चलना तकरीबन तय है। एक-दो और रूटों पर भी मंथन चल रहा है। अगले सप्ताह तक सब क्लीयर हो जाएगा। इतना जरूर है कि अगले माह इन बसों का संचालन किसी भी दिन शुरू किया जा सकता है। इस बारे में यूपी रोडवेज प्रयागराज रीजन के सेवा प्रबंधक रविंद्र वर्मा का कहना है कि चार्जिंग स्टेशन तैयार हो रहा है। ऐसे में अगले माह इन बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद है।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…