मौसम अलर्ट: 46 जिलों में आज आंधी-बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, जानें क्या है अपने जिले के मौसम का हाल

Spread the love

 

 

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के लगभग 46 जिलों में तेज रफ्तार वाली झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की है। नए सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ की तीव्रता शनिवार को सूबे के पश्चिमी और पूर्वी दोनो हिस्सों में दिखाई देगी। प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में शनिवार को गरज-चमक संग 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी और बारिश के संकेत हैं। वहीं पश्चिमी यूपी के सात जिलों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि ईरान से चला पश्चिमी विक्षोभ प्रदेश के पश्चिमी हिस्से को ज्यादा प्रभावित करेगा। मेघ गर्जन के साथ कहीं-कहीं इन झोंकेदार हवाओं की रफ्तार 60 किमी प्रति घंटे से ज्यादा भी जा सकती है। इस दौरान विभिन्न जगहों पर ओलावृष्टि के भी संकेत हैं। कई जगहों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। 

यहां है मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट

अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर एवं आसपास के इलाकों में मेघ गर्जन के साथ वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

 

गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी

अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, हापुड़, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, मऊ, मिर्जापुर, पीलीभीत, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, रामपुर, भदोही, संभल, शाहजहांपुर, सिद्धार्थनगर, सीतापुर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में गरज-चमक संग बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

और पढ़े  दर्दनाक हादसा: ट्रक से कुचलकर तीन कांवड़ियों की मौत, दो लोग घायल

झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना (30 से 60 किमी प्रति घंटे)

अमरोहा, बिजनौर, बरेली, मुरादाबाद पीलीभीत, रामपुर, शाहजहांपुर, अंबेडकरनगर, अमेठी, अयोध्या, आजमगढ़, बदायूं, बागपत, बहराइच, बलिया, बलरामपुर, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, देवरिया, गाजीपुर, गोंडा, गोरखपुर, हापुड, हरदोई, जौनपुर, कानपुर नगर, कुशीनगर, लखीमपुर खीरी, लखनऊ, महाराजगंज, मऊ, मेरठ, मिर्जापुर, मुजफ्फरनगर, प्रतापगढ़, प्रयागराज, रायबरेली, भदोही, सहारनपुर, संभल, शामली, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, सोनभद्र, श्रावस्ती, सुल्तानपुर, उन्नाव, वाराणसी व आसपास के इलाकों में झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है।


Spread the love
  • Related Posts

    पीजी में असम की युवती की बेरहमी से हत्या: धारदार हथियार से किए कई वार, नौकरी की तलाश में नोएडा आई थी महक

    Spread the love

    Spread the love नोएडा के सेक्टर-49 बरौला स्थित पीजी में एक युवती की बेरहमी से हुई हत्या ने सनसनी फैला दी है। असम की मूल निवासी, 19 वर्षीय महक अहमद पर धारदार…


    Spread the love

    राममंदिर ट्रस्ट ने फुल-टाइम CEO के चयन के लिए शुरू किए इंटरव्यू, 5200 आवेदनों में से 18 शॉर्टलिस्ट

    Spread the love

    Spread the loveश्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंदिर के संचालन और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए अपने पहले फुल-टाइम चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर…


    Spread the love