नैनीताल से लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर पलटे, 24 घायल

Spread the love

 

नैनीताल से घूमकर लौट रहे पर्यटकों के दो टेंपो ट्रेवलर वाहन रविवार शाम एक के बाद एक अनियंत्रित होकर पलट गए। हादसों में 24 पर्यटक घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर घायल को एसटीएच हल्द्वानी रेफर किया गया है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल पाया है।

 

शाम करीब सवा छह बजे कालाढूंगी-नैनीताल मार्ग पर प्रिया बैंड के पास पहला टेंपो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। सूचना मिलते ही आपदा प्रबंधन और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया कि इस बीच करीब पौने आठ बजे प्रिया बैंड से नीचे दूसरा टेंपो ट्रेवलर भी पलट गया। एसएसआई पंकज जोशी ने बताया कि आपात सेवा 108 एंबुलेंस, डायल 112 और राजस्व विभाग के वाहनों से घायलों को सीएचसी कालाढूंगी लाया गया। पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है।

ये हुए घायल
पहले वाहन में गाजियाबाद और उत्तर प्रदेश के सात पर्यटक घायल हुए। घायलों में कृष्णा (15), ऋषिका (25), उमा (60) और पूजा (40) शामिल हैं। देवेंद्र कुमार गुप्ता (60), गिरीश (30) और सतीश कुमार (50) भी घायल हुए। देवेंद्र कुमार गुप्ता को गंभीर चोटें आईं हैं, उन्हें एसटीएच हल्द्वानी रेफर कर दिया गया है। दूसरे वाहन में दिल्ली के 14 पर्यटक और चालक घायल हो गए। इनमें राजकुमार (75), अंजू बलिया, राजीव (40), पूजा नागपाल (40), विनय मिश्रा (50), विमल कुमार (24), अवनीश कुमार (42), मीना वर्मा (47), क्रिस्टीना वर्मा (3), रिंकू (5), अर्णव यादव (26), संदीप शुक्ला, कला अग्रवाल (14) और चालक अनुज शामिल हैं।

एसटीएच लाए गए पांच घायल
कालाढूंगी में टेंपो ट्रेवलरों के पलटने के बाद गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को एसटीएच भेजा गया। सबसे पहले मोतीपुर के गिरीश को एंबुलेंस से लाया गया। दाहिने हाथ में चोट के चलते उन्हें एक्सरे के लिए भेजा गया। इसके बाद चार अन्य घायल भी एसटीएच पहुंचे। इन्हें तत्काल इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। किसी को हाथ में तो किसी को पैर में गंभीर चोट आई थी।

कालाढूंगी के पास वाहन पलटने की घटना सामने आई है। परिवहन विभाग की टीम को मौके पर भेजकर रिपोर्ट मांगी गई है। प्रथमदृष्टया रोड डिजाइन भी कारण हो सकता है। सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।-अरविंद कुमार पांडे, आरटीओ

और पढ़े  मौसम का अलर्ट- देश के कई राज्यों में लगातार हो रही बारिश से बिगड़े हालात, कहीं घर नदी में समाए तो कही बाढ़ का कहर

Spread the love
  • Related Posts

    382 करोड़ में बिकी फेरारी की पहली इलेक्ट्रिक कार, क्या है इसमें खास, किसने खर्च की इतनी रकम?

    Spread the love

    Spread the loveदुनिया की सबसे लोकप्रिय रेसिंग कारें बनाने वाली कंपनी- फेरारी की सबसे पहली इलेक्ट्रिक कार अमेरिका में चार करोड़ डॉलर में बिकी है। भारतीय मुद्रा में यह 382…


    Spread the love

    CJP के बाद ‘दिमागी नक्सल पार्टी’: रातोंरात जुड़े 1.9 लाख फॉलोअर्स, प्रधानमंत्री मोदी के बयान से नए डिजिटल कैंपेन को जन्म

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी के 15 अगस्त के भाषण में ‘दिमागी नक्सल’ शब्द के इस्तेमाल के बाद सोशल मीडिया पर इस नाम से नया राजनीतिक कैंपेन चर्चा में आ गया…


    Spread the love