सोने-चांदी का ताजा अपडेट: सर्राफा बाजार में दिखी गिरावट, चांदी करीब ₹2290 तक टूटी, सोना ₹1100 सस्ता

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच सोमवार को बुलियन पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 2290 रुपये गिरकर 2.31 लाख रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 1100 रुपये गिरकर 1.48 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया।

 

राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का भाव घटकर 1,51,070 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया, जबकि मुंबई में इसकी कीमत 1,50,920 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। दिलचस्प बात यह है कि गिरावट के बावजूद बीते एक सप्ताह में 24 कैरेट सोना करीब 2,860 रुपये तक महंगा हुआ है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी लगभग 2,600 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले सप्ताह शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने की कीमत स्थिर रही थी और यह 1,51,500 रुपये प्रति 10 ग्राम पर टिकी रही।

 

अंतरराष्ट्रीय बाजार का असर

वैश्विक बाजार में भी सोने की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी हुई हैं। हाजिर सोना फिलहाल 4,591.52 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है। जानकारों का कहना है कि घरेलू बाजार में सोने-चांदी की कीमतें सिर्फ स्थानीय मांग-आपूर्ति से ही नहीं, बल्कि वैश्विक आर्थिक संकेतों और भू-राजनीतिक घटनाक्रमों से भी प्रभावित होती हैं।

क्या हैं आगे के संकेत?

विश्लेषकों के मुताबिक इस सप्ताह सोने और चांदी की कीमतें एक सीमित दायरे में रह सकती हैं, लेकिन रुझान सकारात्मक रहने की उम्मीद है। निवेशक खासतौर पर पश्चिम एशिया में जारी तनाव और प्रमुख वैश्विक आर्थिक आंकड़ों पर नजर बनाए हुए हैं।

MCX पर मिला-जुला रुख

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर शुक्रवार को सोने के वायदा भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली। सोना 0.02 फीसदी यानी 30 रुपये टूटकर 1,49,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। वहीं चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज की गई और यह 4.48 फीसदी यानी 10,901 रुपये लुढ़ककर 2,32,600 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

और पढ़े  छठ पूजा 2026 दूसरा दिन: खरना के दिन क्या करें और क्या नहीं? जानें पूजा विधि और निर्जला व्रत के नियम

पूरे वित्त वर्ष में चमके कीमती धातु

वित्त वर्ष 2025-26 सोने और चांदी के लिए शानदार रहा। इस दौरान सोने की कीमत में करीब 57,350 रुपये प्रति 10 ग्राम यानी लगभग 61 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वहीं चांदी ने इससे भी ज्यादा तेजी दिखाई और इसकी कीमत में 1,34,500 रुपये प्रति किलो यानी करीब 131 फीसदी का उछाल दर्ज किया गया।

  • Related Posts

    आसियान: पीएम मोदी से मिले ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- वे मजबूत शख्सियत,मनीला में क्वाड बैठक से पहले की तारीफ

    प्रधानमंत्री मोदी फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर हैं। यहां वह 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन और 21वें ईस्ट एशिया समिट में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत के दक्षिण-पूर्व एशियाई…

    ओडिशा: पारादीप तट पर बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, डूबने वाला था जहाज, तटरक्षक बलों ने 27 लोगों की बचाई जान

    ओडिशा तट के पास पारादीप पोर्ट अथॉरिटी (पीपीए) और भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने मुसीबत में फंसे एक जहाज के 27 चालक दल के सदस्यों को बचा लिया,…