दो देशों के मध्य तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार,नेपाल से अफीम लाकर भारत के उत्तर प्रदेश में करते थे सप्लाई

Spread the love

दो देशों के मध्य तस्करी करने वाले दो तस्कर गिरफ्तार,नेपाल से अफीम लाकर भारत के उत्तर प्रदेश में करते थे सप्लाई

2 देशों के मध्य मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो अफीम तस्करों को एसटीएफ लखनऊ ने शाहजहांपुर एसओजी के सहयोग से गिरफ्तार करने में सफलता पाई । पुलिस की ऑपरेशन टीम में जनपद के थाना बंडा की सीमा पर दोनों तस्करों को जाल बिछाकर गिरफ्तार किया । पुलिस को इनके पास से 12 किलो अफीम बरामद हुई जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत ₹12 करोड़ बताई गई ।‌ पुलिस के ऑपरेशन टीम को इनके पास से ₹4 लाख कैश व दो वाहन भी बरामद हुए ।‌ पुलिस की ऑपरेशन टीम एसटीएफ लखनऊ ने एसओजी एसओजी शाहजहांपुर की मदद से पड़ोसी जनपद लखीमपुर निवासी तस्कर मक्खन लाल सहित जनपद बरेली निवासी संजय यादव को गिरफ्तार किया ।
पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने जानकारी देते हुए बताया एसटीएफ लखनऊ ने एसओजी शाहजहांपुर का सहयोग लेकर नेपाल से भारत में तस्करी की जा रही अफीम के नेटवर्क में, दो तस्करों को गिरफ्तार करने में थाना बंडा क्षेत्र में सफलता पाई । पकड़े गए दोनों तस्कर नेपाल से अफीम लाकर उत्तर प्रदेश के जिलों में सप्लाई किया करते थे । पुलिस ने इनके पास से ₹4 लाख का कैश बरामद किया है । एसटीएफ लखनऊ के साथ एसओजी पुलिस मिलकर इइंट्रोग्रेशन के दौरान इनके नेटवर्क में जुड़े और लोगों की तलाश कर रही है ।


Spread the love
और पढ़े  प्रदेश में 21 आईएएस अफसरों का तबादला, सभी को अलग-अलग जिलों में तैनाती
  • Related Posts

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के समीप मिला एक और शव, 11 हुई मृतकों की संख्या

    Spread the love

    Spread the loveवृंदावन के केसीघाट और बंशीवट के बीच यमुना नदी में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें 37 श्रद्धालुओं से भरी मोटरबोट पांटून पुल से टकराकर पलट गई।…


    Spread the love

    आगरा- इन 68 घरों पर चलेगा बुलडोजर, भवन मालिकों को जारी होंगे नोटिस, मानसून से पहले किए जाएंगे ध्वस्त

    Spread the love

    Spread the loveआगरा के किनारी बाजार में बृहस्पतिवार रात जर्जर भवन के भरभराकर गिरने की घटना ने नगर निगम प्रशासन की नींद उड़ा दी है। मानसून से पहले खतरे को…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *