अयोध्या:- एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की हुई बैठक, होगी अयोध्या वोट क्लब की स्थापना

अयोध्या:- एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की हुई बैठक, होगी अयोध्या वोट क्लब की स्थापना

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कलेक्ट्रेट सभागार में बुधवार को एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब की बैठक हुई। इसमें अयोध्या में वाटर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए अयोध्या वोट क्लब की स्थापना करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे डीएम नितीश कुमार ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स क्लब के लिए जहां सरयू आरती होती है, उसी के सामने नदी के उस पार दुर्गागंज में सरकारी भूमि है। जिस पर किसानों ने अभी फसल लगाई गयी है, उक्त स्थल को चिन्हित किया जा सकता है।

जब तक फसल कट नहीं जाती तब तक बालू घाट पर भूमि उपलब्ध कराने व एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसे पैरा ग्लाइडिंग, जीप लाइन व बनजी जंप के लिए स्थान निर्धारित करने को पवनसुत एडवेंचर ट्रस्ट ने अनुरोध किया है। अयोध्या बोट क्लब के लिए पुराने सरयू पुल के बाएं व दाएं सरयू नदी में स्थान निर्धारित करने के लिए अनुरोध किया है। जिलाधिकारी द्वारा इस संबंध में अयोध्या विकास प्राधिकरण को समाचार पत्रों में विज्ञप्ति देने के निर्देश दिये।

और पढ़े  वंदे भारत का हब बनी काशी: आठ साल में मिलीं नौ सेमी हाईस्पीड ट्रेनें, 5 राज्यों तक सफर हुआ आसान
  • Related Posts

    नोएडा पीएनबी घोटाला: दिवाली से पहले बैंक प्रबंधन ने 50 खाताधारकों को लौटाए 22 करोड़, अब ब्याज का इंतजार

    पाई-1 के ऐच्छर गांव स्थित पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की शाखा में खाताधारकों की जमा पूंजी में हेरफेर के मामले में बैंक प्रबंधन ने दिवाली से पहले रकम लौटानी शुरू…

    UP- कर्मचारियों को 30 दिन का बोनस, अधिकतम 6908 रुपये मिलेंगे, 75% रकम जीपीएफ में होगी, जानें कौन होगा पात्र

    प्रदेश सरकार ने राज्य के लाखों कर्मचारियों को बड़ा तोहफा देते हुए वर्ष 2025-2026 के लिए 30 दिन के तदर्थ बोनस के भुगतान को मंजूरी दे दी है। राज्यपाल की…