शाहजहांपुर- मेन रोड पर पिलर लगाने को लेकर बवाल, दो पक्ष भिड़े.. जमकर चले ईंट-पत्थर और डंडे

 

शाहजहांपुर के कस्बा खुटार के मेन रोड पर पिलर बनाने को लेकर कहासुनी के बाद जमकर पथराव हुआ और डंडे चले। इससे रोड पर जाम लग गया और राहगीरों में भगदड़ मच गई। घटना के वीडियो भी वायरल हुए हैं। पुलिस ने सात लोगों को पकड़ा है, उनसे पूछताछ की जा रही है।

मेन रोड किनारे बेकरी व्यवसायी आसिफ अली की दुकान का छज्जा जर्जर होने के कारण बुधवार को उन्होंने रोड पर गड्ढा खुदवाकर पिलर बनवाना शुरू किया था। पड़ोस के रेडीमेड कपड़ों के दुकानदार नौशाद अली ने रोड पर पिलर बनाने से मना किया इसको लेकर गाली-गलौज और विवाद शुरू हो गया था। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई थी। नगर पंचायत अध्यक्ष मैना देवी के प्रतिनिधि रवि सिंह ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था। दोपहर बाद आसिफ अली ने फिर से पिलर बनवाने का प्रयास किया तो झगड़ा होने लगा।

दुकान का काउंटर और शीशा टूटा, बाइक क्षतिग्रस्त 
विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों से कई लोग मौके पर आ पहुंचे और पथराव, मारपीट करने लगे। पथराव होने से वाहन रुक गए, जिससे जाम लग गया। पथराव होते देख बाजार आए लोग और राहगीर मौके से भाग निकले। पथराव से आसिफ की बेकरी की दुकान का काउंटर, शीशा, सीसीटीवी कैमरे सहित तमाम सामान टूट गया है। दुकान के सामने खड़ी एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। पथराव के बीच ही किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। 

थाना प्रभारी राजेंद्र रावत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सात लोगों को पकड़ लिया। दोनों पक्षों से थाने पर पूछताछ चल रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि दो पक्षों में पिलर लगाने को लेकर विवाद हुआ है। दोनों ओर से एक-दूसरे की दुकान के ऊपर पत्थर, डंडे चलाए गए हैं। जांच कर दोनों पक्षों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़े  पति ने बैडरूम में लगवाया कैमरा, लाइव देखती है सास, इसलिए रख दी देवर से सबंध बनाने की शर्त

आधे घंटे तक बंद रहा आवागमन
पथराव और मारपीट के दौरान आधे घंटे तक आवागमन रुका रहा। एक पक्ष के लोग ज्यादा उग्र थे और लगातार ईंट, पत्थर फेंक रहे थे। पहले पुलिस को सूचना नहीं दी गई, लेकिन विवाद ज्यादा बढ़ जाने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के सामने भी दोनों पक्ष एक-दूसरे से गाली-गलौज करते रहे।

  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…