हैवान बने पति ने अपनी पत्नी व बेटी को फावड़े से काटा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

Spread the love

गाजियाबाद के सिहानी गांव के सद्दीकनगर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रेखा पाल (35) और ताशू (14) की हत्या कर दी गई। आरोप पति संजय पाल पर है जो ई-रिक्शा चालक है। दोपहर करीब एक बजे पकड़े जाने पर उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे रेखा के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था। उसे इस बात का पता चला तो उसने उससे ऐसा करने से मना किया, लेकिन वह नहीं मानी। 14 साल की बेटी ताशू भी रेखा का साथ देती थी इसलिए गुस्से में आकर उसकी भी जान ले ली। पहले फावड़े से रेखा का गला काटा और फिर तकिये से दम घोंटा। उसके बाद तीसरी मंजिल पर छत पर सो रही बेटी को मारा। दोनों के मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर का कुंडा लगाकर भाग गया।पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि सिहानी गांव के रहने वाले संजयपाल ने अपनी पत्नी और बेटी को मार दिया है, जो पुराना बस अड्डे के पास है।पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर उसकी पहचान कर उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई और पूछताछ की। सूचना देने वाला युवक संजय पाल का परिचित था। पुलिस ने संजय से पूछताछ उनकी 20 साल पहले शादी हुई थी। उसे चार-पांच साल से शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं। कई बार उसने उसका पीछा किया तो वह नोएडा व अन्य कई जगहों पर जाती थी। वहां गार्ड से पूछने पर उसका शक यकीन में बदल गया। पिछले एक साल से वह बेटी को भी अपने साथ ले जाने लगी। इससे उसका गुस्सा और बढ़ गया।पूछताछ में संजय ने शक होने पर हत्या करने की बात कुबूल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेखा के भाई नितिन ने संजय और उसके बेटे कुनाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

और पढ़े  अयोध्या- बिगड़ी व्यवस्था: पेट्रोल-डीजल खत्म का नोटिस चस्पा, अवध क्षेत्र में पंपों पर जबरदस्त भीड़

Spread the love
  • Related Posts

    फर्जी मार्कशीट और सर्टिफिकेट बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार,इस तरह करते थे खेल

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश एसटीएफ को बड़ी सफलता हाथ लगी है। फर्जी शैक्षिक दस्तावेज तैयार कर लोगों को ठगने वाले गिरोह के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। यह…


    Spread the love

    अयोध्या- पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम ने जारी किया बयान।

    Spread the love

    Spread the love       अयोध्या में पेट्रोल-डीजल को लेकर डीएम निखिल टीकाराम फुंडे ने अपील बयान जारी किया।जनपद में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है।पेट्रोल की प्रतिदिन…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *