भारत में पीएफआई संगठन पर रोक के बाद सुरक्षा एजेंसिया हाई अलर्ट पर।

देश में पीएफआई संगठन पर रोक लगने के बाद सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट किया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच अयोध्या जिले में जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हो गई। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान सुरक्षा की दृष्टि से मुस्तैदी के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि पीएफआई संगठन पर बैन लगने के बाद उत्तर प्रदेश में भी हाई अलर्ट कर दिया गया था। इसी क्रम में आज जुमा की नमाज थी, जिसको प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए जहां-जहां भी जुमा की नमाज अदा की जाती है उन मस्जिदों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे।वही अयोध्या एसपी सिटी मधुबन सिंह व सीओ सिटी शैलेंद्र सिंह अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी टीम के साथ पैदल गश्त करते हुए जनपद वासियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। फिलहाल कड़ी सुरक्षा के बीच पीएफआई संगठन पर बैन लगने के बाद आज जुमा की नमाज सकुशल संपन्न हो गई।

और पढ़े  UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती
  • Related Posts

    जेल से बाहर आएंगे आजम खां!: सपा नेता और उनके बेटे अब्दुल्ला के रिहाई के परवाने जारी, HC से मिली जमानत

    दो पैनकार्ड मामले में हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद सपा नेता आजम खां और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की रिहाई का रास्ता साफ हो गया। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में…

    23वीं मंजिल से गिरकर बाप-बेटे की मौत: सचिवालय में अफसर थे रणदीप, गीली रेलिंग से उजड़ा परिवार, दर्दनाक कहानी

    ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित हाईराइज सोसाइटी में बालकनी से पूजा के लिए फूल तोड़ते समय 23वीं मंजिल से गिरे 11 वर्षीय बेटे को बचाने में पिता भी नीचे गिर गए।…