हैवान बने पति ने अपनी पत्नी व बेटी को फावड़े से काटा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

गाजियाबाद के सिहानी गांव के सद्दीकनगर में शुक्रवार सुबह करीब चार बजे रेखा पाल (35) और ताशू (14) की हत्या कर दी गई। आरोप पति संजय पाल पर है जो ई-रिक्शा चालक है। दोपहर करीब एक बजे पकड़े जाने पर उसने अपना जुर्म कुबूल करते हुए पुलिस को बताया कि उसे रेखा के किसी से प्रेम संबंध होने का शक था। उसे इस बात का पता चला तो उसने उससे ऐसा करने से मना किया<strong>हैवान बने पति ने अपनी पत्नी व बेटी को फावड़े से काटा, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार।</strong>, लेकिन वह नहीं मानी। 14 साल की बेटी ताशू भी रेखा का साथ देती थी इसलिए गुस्से में आकर उसकी भी जान ले ली। पहले फावड़े से रेखा का गला काटा और फिर तकिये से दम घोंटा। उसके बाद तीसरी मंजिल पर छत पर सो रही बेटी को मारा। दोनों के मर जाने की पुष्टि होने पर वह घर का कुंडा लगाकर भाग गया।पुलिस ने बताया कि दोपहर करीब 12 बजे एक युवक ने फोन से सूचना दी कि सिहानी गांव के रहने वाले संजयपाल ने अपनी पत्नी और बेटी को मार दिया है, जो पुराना बस अड्डे के पास है।पुलिस ने तुरंत मौके पर जाकर उसकी पहचान कर उसे हिरासत में लेकर थाने ले आई और पूछताछ की। सूचना देने वाला युवक संजय पाल का परिचित था। पुलिस ने संजय से पूछताछ उनकी 20 साल पहले शादी हुई थी। उसे चार-पांच साल से शक था कि उसकी पत्नी के किसी से संबंध हैं। कई बार उसने उसका पीछा किया तो वह नोएडा व अन्य कई जगहों पर जाती थी। वहां गार्ड से पूछने पर उसका शक यकीन में बदल गया। पिछले एक साल से वह बेटी को भी अपने साथ ले जाने लगी। इससे उसका गुस्सा और बढ़ गया।पूछताछ में संजय ने शक होने पर हत्या करने की बात कुबूल की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रेखा के भाई नितिन ने संजय और उसके बेटे कुनाल के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।

और पढ़े  अयोध्या- समाजवादी व्यापार सभा का 26 सितंबर को PDA व्यापारी सम्मेलन आयोजित होगा
  • Related Posts

    लखीमपुर खीरी में बड़ा हादसा: बारिश से कच्चे मकान की दीवार गिरी, पति-पत्नी और मासूम पुत्र की मौत

    लखीमपुर खीरी के थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में शनिवार तड़के बड़ा हादसा हो गया। लगातार बारिश होने के कारण कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार के…

    UP- आजम फिर संकट में, मंत्री रहते किन फर्मों को मिले ज्यादा काम, इसकी भी होगी जांच

    पूर्व मंत्री आजम खां की मुश्किलों में फिर इजाफा होने के आसार है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उनके मंत्री रहने के दौरान जल निगम में हुए सभी कार्यों का ब्योरा…