उत्तराखंड:आयोग ने लेखपाल-पटवारी भर्ती में उम्मीदवारों को दी राहत, अब कर सकते हैं 20 नवंबर तक ऑनलाइन आवेदन

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पटवारी-लेखपाल भर्ती के उन उम्मीदवारों को राहत दी है, जो कि आयु गणना की दुश्वारी की वजह से आवेदन नहीं कर पा रहे थे। इन सभी उम्मीदवारों के लिए आयोग ने आवेदन की विंडो खोल दी है।

आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से निकाली गई पटवारी-लेखपाल भर्ती में आवेदन करने वाले आवेदकों की आयु की गणना एक जुलाई 2020 के आधार पर की जा रही है। जबकि नए उम्मीदवारों की आयु की गणना एक जुलाई 2022 के आधार पर की जा रही है। पुराने उम्मीदवारों की आयु की गणना में पटवारी के लिए आयु 28 वर्ष एक दिन और लेखपाल के लिए आयु 35 वर्ष एक दिन आ रही है। इस वजह से वह ऑनलाइन आवेदन नहीं कर पा रहे थे।

मामले में विवेकानंद ओझा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। हाईकोर्ट नैनीताल के आदेश के तहत ऐसे सभी उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन का मौका दे दिया गया है। आयोग सचिव जीएस रावत के मुताबिक, ऐसे उम्मीदवार जो कि आयु की इस तकनीकी गड़बड़ी की वजह से आवेदन नहीं कर पाए, वह 20 नवंबर तक आयोग की वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। विज्ञापन की बाकी शर्तें यथावत रहेंगी।

और पढ़े  विकासनगर: शराब पीने के दौरान कहासुनी, विवाद में सीने में चाकू मारकर युवक की हत्या
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…