Triple Death: तालाब में मिलीं मां-बेटियों की लाशें, ससुराली फरार, पिता बोले- बेटा न होने पर की गई हत्या

Spread the love

 

यूपी के बहराइच में विवाहिता और उसकी दो मासूम बेटियों के शव तालाब से मिले हैं। मृतका के मायकेवालों ने ससुरालवालों पर बेटा न होने पर प्रताड़ित करने और दहेज के लिए मां-बेटी की हत्या करके शव तालाब में फेंकने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

 

कोट बाजार निवासी बजरंगी लाल गुप्ता के पुत्र विष्णु गुप्ता पयागपुर बस स्टॉप के पास किराये के मकान में रहकर इलेक्ट्रॉनिक की दुकान चलाते हैं। उनके मकान के पीछे एक गहरा तालाब है। शनिवार देर रात आसपास के लोगों को अचानक तालाब में कुछ गिरने की जानकारी हुई। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पता चला कि विष्णु की पत्नी आशा उर्फ मीनू (35), अपनी बेटी नंदिनी (7) और प्राची (2) के साथ तालाब में डूब रही है।

 

पुलिस ने गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया शव

इस पर गांव के लोग एकत्रित हो गए, लेकिन अंधेरा होने के कारण बचाव कार्य में कठिनाई आई। किसी तरह महिला और एक बच्ची को देर रात बाहर निकाला गया। लेकिन, तब तक आशा की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। नंदिनी को गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां इलाज के दौरान रविवार तड़के उसकी भी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सबसे छोटी बच्ची प्राची का शव रविवार सुबह करीब 11 बजे गोताखोरों की मदद से तालाब से निकलवाया।

खबर मिली तो खैरीघाट के शिवपुर निवासी आशा के पिता कन्हैया लाल पहुंचे। उन्होंने पयागपुर थाने में तहरीर दी है। इसमें कहा कि उनकी बेटी आशा की शादी करीब 12 वर्ष पहले विष्णु गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद लगातार बेटियों का जन्म होने के कारण ससुराली उसे ताना देते था। दहेज की मांग की जाती थी। बीमारी के समय भी पैसों का दबाव बनाया जाता था। पति और ससुरालवाले लड़का न होने के कारण बेटी को प्रताड़ित करते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान थी।

और पढ़े  UP के कई जिलों में झमाझम बारिश, राजधानी की सड़कें पानी से लबालब, उमस से राहत तो जलभराव से आफत

केस दर्ज… ससुरालवाले फरार

पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी कि यह आत्महत्या है या हत्या। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग घर से गायब बताए जा रहे हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

    Spread the love

    Spread the loveजीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने चित्रकूट और बांदा में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन व कर चोरी से जुड़े नेटवर्क…


    Spread the love