कपसाड़ कांड: आज सीजेएम कोर्ट में शाम चार बजे होगी पारस और रूबी की पेशी, मेरठ कचहरी में फोर्स तैनात

Spread the love

रधना थाना क्षेत्र के कपसाड़ गांव में हुए हत्या और अपहरण कांड के आरोपी पारस सोम और रूबी की सीजेएम कोर्ट में आज शाम चार बजे पेशी होगी। कचहरी में फोर्स तैनात कर दिया गया है। वहीं रूबी का जिला अस्पताल में मेडिकल टेस्ट कराया गया है। इस मामले में रूबी के बयान पर पूरा दारोमदार रहेगा।

 

यूपी के मेरठ जिले के सरधना के कपसाड़ गांव में पारस सोम ने अपने साथियों के साथ मिलकर सुनीता की हत्या कर दी थी और उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया था। तीन दिनों से जारी तनाव के बीच शनिवार देर शाम पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी पारस सोम को गिरफ्तार कर लिया था।

 

मेरठ और सहारनपुर पुलिस के संयुक्त अभियान में अपहृत युवती रूबी को हरिद्वार से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि पुलिस इस पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने के लिए दोनों से गहन पूछताछ कर रही है। इससे पहले पीड़ित परिजनों को प्रशासन ने 10 लाख रुपये का चेक देकर आर्थिक मदद मुहैया कराई थी, मगर पारस और रूबी का कुछ पता नहीं चल पा रहा था।

 

रविवार को रूबी का जिला अस्पताल में मेडिकल चेकअप कराया गया। वहीं पारस का मेडिकल टेस्ट होना बाकी है। इसके अलावा आज शाम चार बजे पारस और रूबी की कोर्ट में पेशी होगी। बताया जा रहा है कि इस केस में रूबी का गवाही अहम होगी, क्योंकि उसके सामने ही मां की हत्या होने का आरोप पारस सोम पर लगाया गया था।

और पढ़े  UP- आजम खान से जुड़े 10 ठिकानों पर ईडी की छापेमारी,रामपुर, सहारनपुर और दिल्ली में हो रही जांच

Spread the love
  • Related Posts

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    पान मसाला कारोबार में 185 करोड़ की टैक्स चोरी, चित्रकूट-बांदा में छापेमारी, 17 गिरफ्तारियां

    Spread the love

    Spread the loveजीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की लखनऊ क्षेत्रीय इकाई ने चित्रकूट और बांदा में पान मसाला, सुगंधित जर्दा और गुटखा के अवैध उत्पादन व कर चोरी से जुड़े नेटवर्क…


    Spread the love