कपसाड़ कांड: कड़ी सुरक्षा में सीजेएम कोर्ट में पेश किया गया पारस सोम, 14 दिन के लिए भेजा जेल

 

पसाड़ गांव में सुनीता की हत्या और बेटी रूबी के अपहरण के मामले में पकड़े पारस सोम को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। यहां उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। इस दौरान कचहरी में पुलिस बल तैनात रहा और लोगों की भीड़ रही।

यूपी के मेरठ जिले में सरधना स्थित गांव कपसाड़ में पारस सोम ने अपने साथियों के साथ मिलकर दलित महिला सुनीता की हत्या की थी। साथ ही उनकी बेटी रूबी का अपहरण कर लिया था। शनिवार को पुलिस ने दोनों हरिद्वार से बरामद कर लिया।

रविवार को सबसे पहले एसीजेएम द्वितीय की कोर्ट में रूबी को पेश किया गया। यहां पुलिस ने चुपचाप करीब 50 मिनट तक रूबी के बयान कराए, उसके बाद पुलिस उसे अपने साथ ले गई। इसके कुछ देर बाद शाम करीब पौने पांच बजे पारस को सीजएम कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में मेरठ जिला कारागार भेज दिया गया। इस दौरान कचहरी में मीडियाकर्मियों और राजनीतिक दलों के लोगों को जमावड़ा लगा रहा।

कपसाड़ हत्या और अपहरण: पारस ने कोर्ट में क्या कहा…, ये बताया वकीलों ने 
कपसाड़ गांव में दलित महिला सुनीता की हत्या और उनकी बेटी रूबी के अपहरण के मामले में आरोपी पारस सोम को पुलिस ने रविवार शाम सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पारस के बयान दर्ज किए गए। वकीलों ने बताया कि जज साहब ने पारस से उसका नाम-पता पूछा। पारस ने कहा कि वो बेकसूर है। एक वकील ने कहा कि लड़की ने पारस के फेवर में बयान दिए हैं। अब इनकी बात में कितनी सच्चाई है, ये तो सीलबंद बयान सामने आने के बाद ही पता चलेगा।

और पढ़े  अयोध्या- निषाद छात्रावास पर कथित कब्जे को लेकर निषाद समाज में आक्रोश, विधायक को सौंपा ज्ञापन
  • Related Posts

    रुदौली- विधायक रामचंद्र यादव की बड़ी सौगात, लगभग साठ लाख से बने पांच आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण

      ग्रामीण बच्चों को बेहतर पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और सुविधायुक्त वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में रुदौली विधानसभा क्षेत्र को बड़ी सौगात मिली है। विधायक रामचंद्र यादव ने बुधवार को…

    अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा

    हरियाणवी गायक अंकित बालियान हत्याकांड को लेकर बृहस्पतिवार को बंतीखेड़ा गांव में बुलाई पंचायत में लोगों ने पुलिस की कार्रवाई पर संतोष जताया, लेकिन साथ ही कहा कि पुलिस हत्याकांड…