जिला पंचायत परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी बाजपेयी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया नमन

ज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय पंडित अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर जिला पंचायत परिसर अयोध्या में स्थापित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं जिला पंचायत के अटल सभागार में आयोजित गोष्ठी में नगर निगम अयोध्या के यशस्वी महापौर श्री गिरीश पति त्रिपाठी जी,अयोध्या के यशस्वी विधायक श्री वेद प्रकाश गुप्त जी, भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री कमलेश श्रीवास्तव जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री संजीव सिंह जी, प्र. जिला पंचायत अध्यक्ष अयोध्या श्री आलोक सिंह रोहित जी द्वारा अटल जी के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला गया।
इस अवसर पर भाजपा महानगर उपाध्यक्ष श्री अरविन्द सिंह जी, महानगर महामन्त्री श्री शैलेन्द्र कोरी जी, करियप्पा मंडल अध्यक्ष श्री अनुराग त्रिपाठी जी, महानगर अध्यक्ष युवा मोर्चा श्री रवि शर्मा जी, पूरा मण्डल प्रभारी श्री दिनेश मिश्रा जी,श्री बबलू मिश्रा, श्री अभिषेक शुक्ला,श्री यश पाठक,श्री अमर बहादुर,श्री अमरजीत सिंह, श्री मुकेश तिवारी, श्री शनि सिंह, श्री अभिषेक सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

और पढ़े  पटाखे की आवाज के साथ दौड़ रहीं 10 बुलेट पकड़ी, 2.07 लाख का चालान
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…